रालोद कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन
मैनपुरी । अजय किशोर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के कौशल विकास मंत्र जयंत चौधरी का जन्मोत्सव शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक नेक, जुझारू और सादा जीवन जीने वाला व्यक्तित्व बताया। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि जयंत चौधरी अपने बाबा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए हमेशा किसानों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने जयंत चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अंगद सिंह तोमर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष चन्दन सिद्दीकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और नगर अध्यक्ष अयान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चौधरी साहब के उज्जवल भविष्य का संकल्प लिया और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की।
