मुंबई. रूस और यूक्रेन के बीच वॉर (Russia ukraine war) से पूरी दुनिया में हलचल मचा हुआ है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल से अटैक कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूक्रेन की तबाही के कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ मानवता का हो रहे विनाश से लोगों के अंदर डर फैला है वहीं, दूसरी तरफ लोग इस वॉर को मजाकिया अंदाज में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी की बानगी बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस युद्ध में रूस के खिलाफ दुनिया के ज्यादातर मुल्क है। इस वीडियो में बॉबी देओल रूसी सैनिको का अकेले मुकाबला करते दिखाई देते हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि रूस और यूक्रेन की परेशानी का समाधान बॉबी देओल के पास है।
बॉबी देओल का पुराना वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, यह एक्टर का यह पुराना वीडियो बॉबीवुड ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘ये उस जमाने का वीडियो है जब भगवान बॉबी ने अकेले ही रूसी आर्मी को हैंडल कर लिया था।’
इस वीडियो को देखकर मीम्स बनने लगे हैं। यूजर्स अलग-अलग तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं। चलिए पहले इस वीडियो के बारे में बताते हैं। धर्मेंद्र (Dharmendra) के छोटे बेटे बॉबी का ये वीडियो इनकी फिल्म ‘प्लेयर’ का है। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में एक्टर रूसी जवानों को खत्म कर देता है।
Throwback to the time when Lord Bobby singlehandedly deceived the Russian Army pic.twitter.com/jQJ0bR0dRF
— Bobbywood (@Bobbywood_) February 22, 2022
फैंस दे रहे फनी रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर फैंस जो प्रतिक्रिया दे रहे हैं वो बेहद ही फनी है। एक यूजर ने लिखा, ‘यूक्रेन को भगवान बॉबी से सबक लेने की जरूरत है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘जादूगर बॉबी।’ आप भी वीडियो पर जाकर अलग-अलग तरह के कमेंट पढ़ सकते हैं।
यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद
बता दें कि यूक्रेन के साथ बॉलीवुड भी खड़ा है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर यूक्रेन के साथ खड़े होने की बात लिखी थी। वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी यूक्रेन के साथ होने की बात कही। वहीं, यूक्रेन ने दूसरे देशों के साथ-साथ पीएम मोदी से मदद मांगी है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
