
यूक्रेन में कोहराम के बीच जैसे-जैसे रूस में विकट्री डे (9 मई) की तारीख नजदीक आ रही है, जंगी हलचल बढ़ती जा रही है. हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अगले 6 दिनों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्या करने वाले हैं? अब तक कीव पर कब्जा करने में नाकाम रहने वाले पुतिन आगे क्या करने वाले हैं? दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने यूक्रेन (Ukraine) को लेकर अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया है. कहा यह भी जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने सैनिकों को नया आदेश दिया है. पुतिन ने अपने जनरलों को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के जन्मस्थान क्रिवीरिह पर कब्जा करने का आदेश जारी किया है. पुतिन ने अपने सौनिकों को 9 मई तक का समय दिया है. जानकारी के मुताबिक, रूस (Russia) के विकट्री डे पर अपनी कामयाबी को दिखाने के लिए पुतिन राष्ट्रपति जेलेंस्की के जन्मस्थान को कब्जे में ले चाहते हैं.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
