
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को तीन महीने होने वाले हैं. इस युद्ध की वजह से अभी तक दोनों ही पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इसके बाद भी दोनों देशों (Russia Ukraine Crisis) ने हथियार डालने के बारे में विचार नहीं किया है. इसी बीच, रूस के काफिले पर यूक्रेन की सेना (Ukraine Army) ने बड़ा हमला किया है. यूक्रेन की 63वीं ब्रिगेड ने रूस के काफिले को निशाना बनाया है. इस हमले में रूस को बड़ा नुकसान हुआ है. यूक्रेन की सेना ने लगातार रूस के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया है. इसके अलावा, कई प्रमुख टारगेट को भी निशाना बनाया गया है.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
