
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 78वां दिन है. वहीं इस बीच जो एक बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये है कि रूस ने फिनलैंड को नाटो में शामिल होने को लेकर न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी है. रूस ने कहा है कि फिनलैंड सैन्य कार्रवाई के लिए हमें मजबूर न करे. बता दें कि रशियन फेडरेशन सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन ने ये धमकी दी है. रूस ने कहा है कि फिनलैंड नाटो में शामिल होने का अंजाम सोच ले. दरअसल, इससे पहले भी रूस ने चेतावनी दी थी कि अगर स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल होने का निर्णय लेते हैं तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. बता दें कि फिनलैंड की रूस के साथ 1,340 किलोमीटर (830 मील) लंबी सीमा है.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
