
सपना चौधरी के गाने का सीन
सपना चौधरी के गाने का सीन
Sapna Choudhary Ke Gane: हरियाणा की शान सपना चौधरी अब पूरे देश पर अपने यूनीक डांस की बदौलत राज कर रही हैं। उन्हें ऐसे काम करते हुए काफी साल हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। लोग अब भी उनके दीवाने हैं। अब तो सोशल मीडिया पर भी उनके मिलियन फैंस हैं। सपना चौधरी के गाने (Sapna Choudhary Ke Gane) की बात की जाए तो किसी भी फंक्शन में उनके गाने बजते ही लोग अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पाते ऐसा ज़बरदस्त हैं उनके गाने का कलेक्शन। वैसे इन दिनों इंटरनेट पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Haryanvi dancer Sapna Choudhary ) का एक म्यूजिक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसे आप भी इग्नोर नहीं कर पाएंगे। ये गाना है ‘काच्चे काटले’ (Kacche Kaat Le) ।
आपको बता दें, इस गाने में डांसर सपना चौधरी (Dancer Sapna Choudhary ) बिलकुल ही अलग अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। आपने देखा होगा सपना चौधरी अपनी हर डांस वीडियो (Sapna Choudhary Dance Video) में सूट या लहंगे में नज़र आती हैं, लेकिन इस गाने में वो पूरी तरह वेस्टर्न लुक में दिखीं। शॉट ड्रेस से लेकर क्रॉप टॉप और रिप्ड जीन्स पहने आईं नज़र। जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इंटरनेट पर धूम मचा रहे ये गाने
हरियाणवी डांसर (Haryanvi dancer ) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किया करती हैं। साथ की अपने गाने की कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना ने अपने कई म्यूजिक वीडियो रिलीज किए हैं। जिसमें बनके चली मोरनी, बाबा जी, गुलाम , घाघरा, फटफटिया, बागडू सभी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ये सभी गाने हिट साबित हुए।
देहरादून फैशन वीक और लाइफस्टाइल शो में आईं नज़र
सपना चौधरी अपनी लाइफ में काफी ज्यादा बिजी रहती हैं। कभी किसी प्रोजेक्ट को लेकर तो कभी किसी इवेंट को लेकर। अभी हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम (Sapna Choudhary Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो देहरादून फैशन वीक और लाइफस्टाइल शो 2021 को अटेंड करने गई। जिसे लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखीं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
