Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
मनोरंजन

Shahrukh Khan Birthday: जब शाहरुख ने गौरी से कहा- चलो बुर्का पहनो, जानिए शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा

Admin
Last updated: नवम्बर 2, 2021 5:10 पूर्वाह्न
By Admin 8 Views
Share
8 Min Read
SHARE

शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान (Bollywood King Khan) के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने टेलीविजन शो के ‘फौजी’ जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिर शुरू हुआ फिल्मों का दौर। शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म दिवाना से अपना बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debut) किया था। देखते ही देखते एक्टर ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी, जो आज तक बरकरार है। न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी शाहरुख और उनकी फिल्मों को खूब सराहा जाता है।

अपने इस लंबे सफर में शाहरुख ने खूब शौहरत कमाई और लोगों का प्यार भी। वैसे अगर प्यार की बात आती है तो उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) का नाम लिया जाना भी लाजिमी है। जिस तरह से दोनों ( में ) धर्मों की सीमा को पीछे छोड़ते हुए एक दूसरे का साथ निभाया, वो लोगों के लिए एक मिसाल कायम करती है। लेकिन आप ऐसा बिल्कुल न सोचिएगा कि दोनों का प्यार का सफर शादी तक पहुंचना बेहद आसाना था। जाहिर है कि गौरी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं और शाहरुख मुस्लिम हैं, ऐसे में गौरी के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे।

लेकिन आखिरकार शाहरुख और गौरी के प्यार के सामने उन्हें भी अपने घुटने टेकने पड़े। परिवार की रजामंदी के साथ दोनों ने शादी की। दोनों हमेशा अच्छे बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े रहे। शाहरुख कई मौके पर खुद मान चुके हैं कि उनकी कामयाबी के पीछे उनकी पत्नी गौरी का हाथ है। तो आज शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं इस प्यारी सी लव स्टोरी (Shah Rukh Khan And Gauri Khan Love Story) के बारे में।  

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

कैसे हुए थी पहली मुलाकात?

- Advertisement -

You Might Also Like

कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कला में कार्यक्रम आयोजित

शाहरुख ने पहली बार गौरी को एक पार्टी में देखा था, उस वक्त गौरी की उम्र करीब 14 साल और शाहरुख 18 साल के थे। दोनों की पहली मुलाकात केवल 5 मिनट तक ही चली थी। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच बातें जरूर हुई। इस पहली ही मुलाकात में शाहरुख गौरी को अपना दिल दे बैठे। इसके बाद किंग खान हर उस पार्टी में पहुंच जाते थे, जहां पर गौरी के आने की उम्मीद रहती थी। 25 अक्टूबर, 1984 को दोनों की तीसरी मुलाकात हुई और आखिरकार शाहरुख को गौरी के घर का फोन नंबर मिल गया। 

अब शाहरुख गौरी को फोन पर बात करने के बहाने ढूँढते रहते थे। लेकिन बात करने के लिए भी दोनों के बीच एक कोडवर्ड था। जी हां, शाहरुख गौरी के घर अपनी किसी दोस्त से फोन करवाते थे। जो कोई भी गौरी के घर फोन उठाता था, उनकी दोस्त अपना नाम शाहीन बताती थीं। शाहीन ही वो कोडवर्ड था, जिसे सुन गौरी समझ जाती थीं कि फोन शाहरुख का है। दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं और आखिरकार शाहरुख ने गौरी को प्रपोज करने की ठान ली।  

शाहरुख- गौरी खान (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
शाहरुख- गौरी खान (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

शाहरुख से तंग आकर गौरी ने छोड़ दी थी दिल्ली

एक बायोग्राफी के मुताबिक, शाहरुख (ने )उस दिन को याद करते हुए कहते हैं कि एक दिन मैं गौरी को उसके घर छोड़ने गया तो मैंने उससे कहा मैं तुमसे ही शादी करूंगा। इसके बाद मैं उसका जवाब सुने बिना ही वहां से चला आया। लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा चला कि गौरी उनसे दूर हो गईं। दरअसल, उस वक्त गौरी की दिवानगी शाहरुख के सिर चढ़ गई थी। गौरी को लेकर शाहरुख पजेसिव होते चले गए और इसी बात से परेशान होकर गौरी उन्हें बिना बताए दिल्ली छोड़कर मुंबई चली गईं। लेकिन शाहरुख की फिल्म का एक डायलॉग है न कि अगर किसी को सच्चे दिल से चाहो को पूरी कायनात उसे तुमसे मिलवाने में लग जाती है।

अब शाहरुख भी गौरी के पीछे पीछे मुंबई पहुंच गए। लेकिन सबसे बड़ा टास्क ये था कि उन्हें इस बात की ही खबर नहीं थी कि गौरी मुंबई में कहां रह रही हैं। ऐसे में उन्होंने कई दिनों तक मुंबई की गली गली छानी। आखिरकार एक दिन शाहरुख ने गौरी को मुंबई के अक्सा बीच पर ढूंढ़ निकाला। शाहरुख को देख गौरी रोने लगी थी और वो भी समझ गई कि शाहरुख के बिना वो नहीं रह सकतीं। 

- Advertisement -
शाहरुख गौरी की शादी की फोटो (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 
शाहरुख गौरी की शादी की फोटो (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

शाहरुख गौरी ने की थी तीन बार शादी

अब बारी आई शादी की। दोनों के धर्म अलग थे और परिवार वाले खिलाफ। लेकिन बहुत पापड़ बेलने के बाद दोनों के परिवार वाले मान गए। गौरी के माता-पिता समझ चुके थे कि अब ये दोनों किसी की बात नहीं मानने वाले इसलिए उन्होंने शादी के लिए हां कह दी। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों ने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बार शादी की है। जी हां, पहली बार दोनों ने कोर्ट मैरिज, फिर निकाह और 25 अक्टूबर, 1991 को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की।

शादी का मजेदार किस्सा

लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख ने अपनी शादी में गौरी को बुर्का पहनने के लिए कहा था। शाहरुख इस किस्से के बारे में बताते हैं कि शादी के समय सभी बात कर रहे थे कि लड़का मुस्लिम है, तो क्या गौरी का नाम बदल जाएगा और ये मुसलमान हो जाएगी। तो मैं अचानक उठ गया और गौरी से कहा गौरी चलो उठो, बुर्का पहनो, नमाज पढ़ते हैं। ये सुनते ही परिवार वाले हैरान हो गए और एक दूसरी की ओर देखने लगे। सबको लगा कि इसका धर्म बदल गया है। तो मुझे बहुत मजा आया। शाहरुख का कहना है कि समय के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत होता गाय और आज गौरी का परिवार मुझे उनसे ज्यादा प्यार करता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article SRK House Mannat: शाहरुख खान का जन्मदिन, मन्नत के आगे लगा गिफ्टों का तांता
Next Article Kaun Banega Crorepati 2021: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा मजेदार सवाल, मां और बीवी के बीच फंसे इंद्रजीत
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

फिरोजाबाद: झोला-छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, शांति नर्सिंग होम सीज

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशकासगंज

एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

जनगणना-2027: सटीक आंकड़ों से ही बनेंगी भविष्य की योजनाएं – जिलाधिकारी”

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मार्च 13, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में कौशल विकास कार्यशाला आयोजित

मार्च 8, 2026
अलीगढ़आगरा

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदलेगी तस्वीर, अवागढ़ विकासखंड में जागरूकता शिविर आयोजित

फ़रवरी 26, 2026
अपराधअलीगढ़

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के निर्माता, डायरेक्टर सहित फिल्म के समस्त कलाकारों पर सख्त कार्रवाई को लेकर यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 23, 2026
अपराधअलीगढ़

“यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में यादव समाज ने की बैठक 

फ़रवरी 22, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology