सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक जेल से हुए रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
लद्दाख में सितंबर 2025 में भड़की हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को केंद्र सरकार ने रिहा करने के आदेश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है।
सरकार ने स्पष्ट किया कि बंद और विरोध प्रदर्शनों का मौजूदा माहौल समाज के शांतिप्रिय स्वरूप के लिए हानिकारक साबित हुआ है और इसने छात्रों, नौकरी चाहने वालों, व्यवसायों, पर्यटन संचालकों और पर्यटकों सहित समुदाय के विभिन्न वर्गों को तथा लद्दाख की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 24 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में चार लोगों की जान चली गई थी। यह हिंसा लेह में लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई। करीब 90 लोग हिंसा के दौरान घायल हुए थे।
