Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleराष्ट्रीयव्यापार

Social Media Influencers Disclaimer के बिना विज्ञापन पोस्ट नहीं कर सकेंगे, सरकार की गाइडलाइन

admin
Last updated: मार्च 7, 2023 8:01 पूर्वाह्न
By admin 7 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Social Media Influencers Disclaimer के बिना विज्ञापन पोस्ट नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया ऐड के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाले इन्फ्लुएंसर्स को अब किसी भी प्रचार सामग्री में अस्वीकरण यानी डिस्क्लेमर देना अनिवार्य बनाया गया है।
बता दें कि सरकार ने कुछ समय पहले भी गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें उल्लंघन करने वालों पर लाखों के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग ने “अनुमोदन जानकारी!” (Endorsements Know-Hows) टाइटल से दिशानिर्देशों का नया सेट जारी किया है। इसका संबंध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले सेलिब्रिटी, मशहूर हस्तियों, इन्फ्लुएंसर्स और वर्चुअल इन्फ्लुएंसर्स से है।

दिशानिर्देशों में मशहूर हस्तियों और बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले वालों से कहा गया है कि विज्ञापनदाताओं द्वारा किए गए दावों की हमेशा समीक्षा करें। गाइडलाइन में कहा गया है कि विज्ञापन के साथ अस्वीकरण यानी Disclaimer जरूर डालें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अपने समर्थन वाले सोशल मीडिया पोस्ट (endorsement posts) में इन्फ्लुएंसर पोस्ट के साथ स्पष्ट और प्रमुखता से दिखने वाले डिस्क्लेमर दें। अस्वीकरण ऐसा होना चाहिए जिसे आसानी से अनदेखा न (extremely hard-to-miss disclaimers) किया जा सके।
दिशानिर्देशों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि व्यक्ति उत्पादों या सेवाओं का समर्थन करते समय अपने दर्शकों को गुमराह न करें। विज्ञापन ऐसे होने चाहिए जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और किसी भी संबंधित नियमों या दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हों।

विभाग के अनुसार साझेदारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को लेकर भ्रम की स्थिति है। इसलिए, भुगतान के बाद या वस्तु विनिमय समर्थित (paid or barter endorsements) ऐड में “विज्ञापन” (advertisement), “विज्ञापन” (Ad), “प्रायोजित” (sponsored), “सहयोग” (collaboration), या “साझेदारी” (partnership) जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें से जो भी शब्द इस्तेमाल किया जाए, उसे हैशटैग या headline text के रूप में पेश किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

You Might Also Like

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 
सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

दिशानिर्देशों के अनुसार, इंडोर्समेंट या समर्थन (endorsements) सरल और स्पष्ट भाषा में किया जाना चाहिए। इसके लिए “विज्ञापन”, “प्रायोजित”, “सहयोग” या “सशुल्क प्रचार” (paid promotion) जैसे शब्दों का उपयोग करना होगा। सोशल मीडिया यूजर्स या इन्फ्लुएंसर्स को किसी भी ऐसे उत्पाद या सेवा का समर्थन नहीं करना चाहिए जिसका उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उपयोग नहीं किया है या उसमें उनके द्वारा उचित परिश्रम नहीं किया गया है।

केंद्र सरकार के नए गाइडलाइन के अनुसार ऐसे व्यक्ति या समूह जिनके पास अपने अधिकार, ज्ञान, सोशल स्टेटस या अपने दर्शकों के साथ संबंध के कारण किसी उत्पाद, सेवा, ब्रांड या अनुभव के बारे में अपने दर्शकों की खरीदारी के फैसलों या विचारों को प्रभावित करने की शक्ति होती है। उन्हें स्पष्ट तरीके से प्रकट करना चाहिए।

प्रचार सामग्री में Disclosure को समर्थन संदेश (endorsement message) में इस तरह से रखा जाना चाहिए जो स्पष्ट, प्रमुखता से दिखने वाले और नजरअंदाज करने में बेहद कठिन हों। डिस्क्लोजर को हैशटैग के समूह या लिंक के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए।

किसी चित्र में समर्थन के लिए Disclosure को फोटो पर पर्याप्त रूप से superimpose किया जाना चाहिए ताकि दर्शक उसे नोटिस कर सकें। किसी वीडियो या लाइव स्ट्रीम में समर्थन (endorsement) के लिए, Disclosure ऑडियो और वीडियो दोनों प्रारूपों में किया जाना चाहिए। इसे पूरी स्ट्रीमिंग के दौरान लगातार और प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

दिशानिर्देश में मशहूर हस्तियों और इन्फ्लुएंसर्स को सलाह दी गई है कि उन्हें हमेशा कंटेंट की समीक्षा करनी चाहिए। उन्हें स्वयं संतुष्ट होना चाहिए कि विज्ञापनदाता वास्तव में विज्ञापनों में किए गए दावों को प्रमाणित करने की स्थिति में है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Holi 2023 शुभ महूर्त जाने कब और कैसे उसका समय और सामग्री
Next Article मोदी सरकार ने 8 साल में ऐसा क्या किया, लोगों की आय डबल हो गई, 2047 में विकसित देश बनेगा
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology