Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटाकासगंजराष्ट्रीयलखनऊ

रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम पर विशेष क्लास आयोजित

Amit Mathur
Last updated: दिसम्बर 14, 2025 6:00 अपराह्न
By Amit Mathur 12 Views
Share
4 Min Read
SHARE

 

एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम पर विशेष क्लास आयोजित, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पांडेय व क्षेत्राधिकारी पटियाली, जनपद कासगंज श्री संदीप वर्मा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को किया गया जागरूक।

पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम के संबंध में एक विशेष क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पटियाली, जनपद कासगंज  संदीप वर्मा द्वारा अपने वक्तव्य के माध्यम से रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियों, उनके लगातार बदलते तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी जैसी घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को सतर्क रहते हुए तकनीकी साक्ष्यों के संरक्षण, त्वरित व प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ितों को समय पर साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता दिलाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पांडेय द्वारा भी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध अब केवल आर्थिक क्षति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके सामाजिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराधों की शिकायत एवं निराकरण हेतु उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से साइबर अपराधों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके अतिरिक्त चक्षु पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध कॉल, एसएमएस एवं साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट की जा सकती है।
उन्होंने सीईआईआर पोर्टल (CEIR) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराया जा सकता है, जबकि टैफकॉप पोर्टल (TAFCOP) के माध्यम से किसी व्यक्ति के नाम पर जारी फर्जी या अनधिकृत सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
साथ ही संचार सारथी पोर्टल के माध्यम से दूरसंचार से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं शिकायतों का समाधान संभव है।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि बैंकिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) शिकायत पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों एवं आपत्तिजनक कंटेंट के संबंध में संबंधित सोशल मीडिया शिकायत तंत्र के माध्यम से रिपोर्ट करने की जानकारी भी दी गई।
इसके उपरांत ऑपरेशन जाग्रति के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने कहा कि यह अभियान समाज में पनप रही गंभीर सामाजिक समस्याओं पर नियंत्रण एवं जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से एलोपमेंट (नाबालिग अथवा युवक-युवतियों का बहकावे में आकर घर से चले जाना) की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसी घटनाएं कई बार पारिवारिक तनाव, कानून-व्यवस्था की समस्या तथा गंभीर आपराधिक मामलों को जन्म देती हैं। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को निर्देशित किया कि फील्ड ड्यूटी के दौरान अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों एवं युवाओं से संवाद स्थापित कर समय रहते जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

- Advertisement -

You Might Also Like

हाईकोर्ट के आदेश पर खुर्शीद का शव कब्र से पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया, पत्नी रहीमा पर है हत्या का आरोप
चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 172 वाहनों का काटा गया चालान

कार्यक्रम के अंत में रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराधों एवं एलोपमेंट जैसी सामाजिक समस्याओं की रोकथाम तथा जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Previous Article एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर दी जान, डिप्रेशन में थी मां और दोनों बेटे
Next Article मिरहची पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

मिलेट जागरूकता रैली का आयोजन, किसानों को श्री अन्न उत्पादन के लिए किया प्रेरित

मार्च 25, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद सिर कर दिया धड से अलग, अब 3 लोग पकडे गए

मार्च 24, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कायमगंज में दिनदहाड़े युवक ने किया महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर – हमलावर गिरफ्तार

मार्च 23, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

ब्लैकमैलिंग के फेर में पुरानी प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की जान गई , 18 बच्चों का पिता था मृतक

मार्च 23, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयअपराध

वायुसेना स्टेशन से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का जासूस अरेस्ट

मार्च 23, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

सेक्स रोगियों के इलाज के नाम पर चलता मिला अय्याशी का अड्डा

मार्च 23, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों का किया चालान

मार्च 23, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

भोगांव: परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प हेतु नगर पंचायत और ब्लॉक प्रशासन ने कसी कमर

मार्च 23, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology