Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

तकनीक की रफ्तार

admin
Last updated: अप्रैल 20, 2025 9:35 पूर्वाह्न
By admin 15 Views
Share
6 Min Read
SHARE

 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शब्द सामान्य जन की बातचीत में चिंता के साथ शामिल हो चुका है । रोज एआई के चौंकाने वाले कारनामे खबरों में आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह रोबोट से जुड़ कर वे तमाम काम कर लेगा, जो इंसान करते हैं। इंसान को तो हम जानते ही हैं। वह सारे काम तो अच्छे करता नहीं है । यों कहें कि अब कई बार वह गैर-इंसानी काम ज्यादा करने लगा हैं, तो गलत नहीं होगा। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक खबर चली कि एक रोबोट ने अपनी मालकिन को मार डाला ! एक विचार यह भी चल रहा है कि एआइ संपन्न रोबोट अपनी तरह के रोबोट खुद बनाने लगेगा, जैसा कि प्रकृति ने प्राणियों को यह शक्ति दी है कि वह अपनी तरह का प्राणी बना लेते हैं । मगर अब मशीन ऐसा कर लेगी तो हैरत की बात है। यानी रोबोट अपनी जनसंख्या बढ़ाने की स्थिति में आ सकते हैं ।

ऐसे अनुमान भी सामने आए हैं कि ये रोबोट अब सैनिकों की जगह युद्ध लड़ेंगे। पुलिस की तरह वे सारे काम करेंगे! वे सड़क पर यातायात का नियंत्रण करेंगे, वाहनों की रफ्तार चेक करेंगे, चालान बनाएंगे और पैसा वसूलेंगे । बड़ी इमारत या माल वगैरह की चौकीदारी भी इनके जिम्मे होगी और अगर कोई संदिग्ध आदमी नजर आया तो उसे मार भी सकते हैं। कुछ कार्य ऐसे हैं, जिन्हें करने का निर्णय एआइ सज्जित प्रणाली खुद ले लेती है। जैसे मिसाइल का पता लगाकर उसे नष्ट करने का यांत्रिक निर्णय । दुश्मन के खिलाफ यह रक्षात्मक है, लेकिन मशीन कब ‘ पोरस का हाथी’ हो जाए, इसके डर से इनकार नहीं किया जा सकता है। कल्पना की उड़ान यहां तक जाती है कि वह समय दूर नहीं जब एआइ रोबोट हम पर राज करने लगेंगे। इंसान रोबोट पर पहले निर्भर होगा, उसके बाद गुलाम हो जाएगा। इसका असर यह भी हो सकता है कि रोबोट हिंसक हो जाए या अपने विवेक या ‘प्रोग्रामिंग’ के हिसाब से जरूरी समझेंगे तो आदमी को खत्म ही कर दे।

इन दिनों विद्यार्थी एआइ तकनीक पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। पढ़ाई-लिखाई में इनसे मदद मिलती है, रपट बनाई जाती है, प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं । यह काम फटाफट यानी चुटकियों में हो जाता है। हम अपने सामान्य जीवन के कार्यों में हिसाब-किताब, जोड़-घटाव करने के लिए कैलकुलेटर का सहारा लेते हैं। हमारे बीच से वह पीढ़ी जा चुकी है जो बिना कैलकुलेटर के केवल मुंहजबानी सारा हिसाब जोड़-घटाव कर लेती थी । पौवा – अद्धा – पौना, पहाड़े सबको याद थे। अब अगर एआइ के सहारे प्रोजेक्ट की रपट बनेगी, शोध-पत्र तैयार किए जाएंगे तो इससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मौलिकता कम होगी, विचारों को विकसित होने के अवसर कम हो जाएंगे। दस्तावेजों और फाइलों में बच्चे अच्छा करते दिखेंगे, लेकिन हकीकत की जमीन पर वे बहुत पीछे रहेंगे।

- Advertisement -

You Might Also Like

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी
अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

मौजूदा समय में इस तरह के विचार हमें अतिशयोक्ति पूर्ण लग सकते हैं, लेकिन देखें कि इन दिनों हाल क्या है। आज लगभग हर हाथ में मोबाइल या स्मार्टफोन है। इसमें हमारे बैंक खाते और उसका ब्योरा, निजी जानकारी, फोटो वगैरह सब है । हम सोशल मीडिया पर जो देखते हैं, उससे हमारी गतिविधि दर्ज हो जाती है। कहां होती है, कौन करता है, यह हम नहीं जानते हैं। लेकिन जल्द ही फोन पर हमारी ‘सर्च’ यानी खोजने के विषय के अनुसार अलग-अलग वेबसाइट खुलने लगती है। । हमने बिजली के पंखे को खोजा तो अगले कुछ दिनों तक हमें पंखे दिखाते रहेंगे, जब तक कि हमारी पंखों की खरीदी दर्जन हो जाए। बैंक खाते में पैसा जमा होता है और निवेश की योजनाएं सामने आने लगती हैं। दवा से लगाकर जूते तक, कुछ भी हमने देखा कि घेरे गए । निजता को लेकर हमारे पास कोई गारंटी नहीं है। हम कहां और किस काम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, हमें पता नहीं है । यह निजता का उल्लंघन है। सोशल मीडिया और इंटरनेट के बिना सामान्य जीवन संभव नहीं रह गया है, लेकिन फर्जी खबरें और वीडियो की इतनी भरमार है कि हम भ्रमित और डरे हैं। एआइ से दिवंगत – जनों को चलते-फिरते बात करते देखा जा सकता है। एआइ की हरकत है कि सोशल मीडिया से तस्वीर लेकर किसी भी आदमी को कुछ भी करते हुए दिखाया जा सकता है। ऐसे काम आमतौर पर अश्लील ही होते हैं । इससे अच्छे-भले व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा धूल में मिल सकती है।

एआइ पूरी तरह से प्रभावशील हो, उससे पहले इस पर नियंत्रण की जरूरत है। इसके लिए जरूरी शोध होने चाहिए और कानून भी बनाना चाहिए। जैसे समाज भले व्यक्तियों और अच्छे कामों को प्रोत्साहित करता है और बुरे व्यक्तियों और बुरे कामों को हतोत्साहित करता है, इसी तरह एआइ के अच्छे पक्ष को बढ़ाना चाहिए, लेकिन नुकसान देने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश करना चाहिए। लोगों को भी एआइ के प्रति जागरूक और सावधान होना होगा। घोड़े की सवारी बिना लगाम के खतरनाक होती है।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article शिक्षा में पूर्वीग्रह और बाल मन
Next Article गंगा-यमुनी तहज़ीब की मिसाल है उर्दू भाषा !
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology