Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
क्रिकेटखेल

SRH vs KKR, IPL Match Result: राहुल त्रिपाठी-उमरान मलिक ने लगवाई हैदराबाद की जीत की हैट्रिक, कोलकाता की करारी हार

admin
Last updated: अप्रैल 15, 2022 11:10 अपराह्न
By admin 13 Views
Share
5 Min Read
SHARE
Srh Vs Kkr Match Result

IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जबरदस्त वापसी कर डाली है. केन विलियमसन की कप्तानी वाली इस टीम ने पहले दो मैचों की हार से उबरते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है. शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए मुकाबले में हैदराबाद ने 13 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की. पहले उमरान मलिक (2/27) और टी नटराजन (3/37) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने कोलकाता को 20 ओवरों में 175 रन पर रोका. फिर केकेआर के ही पूर्व बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) और एडन मार्करम की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर 18वें ओवर में ही बेहतरीन अंदाज में जीत हासिल कर ली. ये हैदराबाद की 5 मैचों में तीसरी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Contents
शुरुआत खराब, लेकिन अंजाम दमदारपावरप्ले में ही KKR बेहालनीतीश-रसेल चमके

ब्रेबॉर्न स्टेडियम में इस मैच के लिए पिच पर जमकर घास छोड़ी गई थी और ऐसे में तेज गेंदबाजों का असर शुरुआत में काफी दिखा. फिर भी रन भी इस मैदान पर खूब पड़े. पहले केकेआर ने नीतीश राणा और आंद्रे रसेल की दमदार पारियों की मदद से 175 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर गेंदबाजी में भी कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम ने 96 रनों की तूफानी साझेदारी कर टीम की जीत की बुनियाद रखी. फिर 18वें ओवर में मार्करम ने पैट कमिंस पर एक चौका और लगातार 2 छक्के जमाकर मैच को खत्म कर दिया.

शुरुआत खराब, लेकिन अंजाम दमदार

हैदराबाद ने छठें ओवर तक ही अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए थे. पहले पैट कमिंस ने अभिषेक वर्मा को बोल्ड किया और फिर छठें ओवर में आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को बोल्ड कर दिया. सिर्फ 39 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे और सामने लक्ष्य मुश्किल था. इसके बावजूद दबाव में आने के बजाए राहुल त्रिपाठी और मार्करम ने खुलकर खेलना जारी रखा. खास तौर पर त्रिपाठी. पिछले सीजन तक केकेआर का ही हिस्सा रहे इस बल्लेबाज ने कोलकाता के गेंदबाजों को खेलने के अनुभव का फायदा उठाते हुए जमकर बाउंड्रियां बटोरीं.

खास तौर पर वरुण चक्रवर्ती के एक ही ओवर में उन्होंने लगातार 2 छक्के और 1 चौका जमाया और सिर्फ 21 गेंदों में अपना बेहतरीन अर्धशतक ठोक दिया.

दूसरी ओर से मार्करम मोर्चा संभाल कर आराम से स्कोर को आगे बढ़ाने में मदद करते रहे. उन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 94 रन की साझेदारी हुई. 133 के स्कोर पर त्रिपाठी के आउट होने के बाद केकेआर की वापसी की उम्मीद जगी, लेकिन मार्करम ने आक्रामक बल्लेबाजी से वो उम्मीद भी खत्म कर दी. मार्करम सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 68 रन (6 चौके, 4 छक्के)

- Advertisement -

You Might Also Like

भारतीय शतरंज का नया सितारा ग्रैंडमास्टर आर्यन वार्ष्णेय
17वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता–2025 का हुआ भव्य समापन।

पावरप्ले में ही KKR बेहाल

इससे पहले केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और पावरप्ले के ओवरों में ही शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये. पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के जानसेन ने उछाल और स्विंग का पूरा उपयोग करके आरोन फिंच ( सात ) को सस्ते में आउट किया . इसके बाद नटराजन ने पांचवें ओवर में दो विकेट निकाले. उन्होंने पहले वेंकटेश अय्यर (6) को रवाना किया और फिर सुनील नारायण (6) का विकेट लिया. केकेआर का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 31 रन था.

नीतीश-रसेल चमके

मलिक ने दसवें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (28) का कीमती विकेट लिया और अगले ओवर में शेल्डन जैकसन (7) को भी पवेलियन भेजा. राणा ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने अय्यर और रसेल दोनों के साथ 39 रन की साझेदारी की. वह 18वें ओवर में नटराजन का शिकार हुए. रसेल (नाबाद 49 रन, 25 गेंद) ने अपनी आकर्षक पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े जिसमें आखिरी ओवर में लगाये दो छक्के शामिल है. केकेआर ने आखिरी पांच ओवरों में 55 रन बनाये.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन पर किए तोबड़तोड़ हमले, कीव में मिसाइल फैक्ट्री की वर्कशॉप और इमारत हुए बर्बाद
Next Article केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या पर अनुराग ठाकुर ने खड़े किए सवाल, कहा- कांग्रेस समेत विपक्षी दल नहीं चला पा रहे हैं शांति से राज्य
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 13, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

फ़रवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

मारहरा ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन… कम्पोजिट विद्यालय नगरिया ताड बना चैंपियन

नवम्बर 8, 2025
अलीगढ़आगरा

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

नवम्बर 8, 2025
अलीगढ़आगरा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आगरा जोन, आगरा की 17 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता 2025 का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ

नवम्बर 6, 2025
क्रिकेटलेख

मौसम विदाई का

मई 13, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology