Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी विभाग में हुए बड़ी लूट का खुलासा, किसानों को 17 लाख का पानी और खिलाया 20 लाख का डोसा

Admin
Last updated: अगस्त 30, 2021 4:35 अपराह्न
By Admin 11 Views
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के झांसी में किसान रक्षा पार्टी के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत किसानों ने सोमवार को कृषि विभाग में उनके नाम पर की गयी सरकारी पैसे की बड़ी लूट का खुलासा किया। किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ ने आरटीआई कार्यकर्ता मुदित चिरवारिया की मौजूदगी में पत्रकारों के समक्ष कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के नाम पर की गयी बड़ी लूट का खुलासा साक्ष्य सहित किया। श्री बिदुआ ने बताया कि कृषि विभाग की दो इकाइयां राष्ट्रीय जलागम झांसी व राष्ट्रीय जलागम चिरगांव से जन सूचना अधिकार कानून के तहत प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जो जानकारी मिली।

इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेन वाटर हावेर्स्टिंग योजना अंतर्गत कराए गए कार्यों में गंभीर अनियमितताएं पाई गयी हैं। इसमें मुख्य रूप से दशार्ए गए वाहनों में कार्य के लिए लगाई गई लेबर में दशाए गए नाम संभ्रांत नागरिकों और बड़े काश्तकारों के हैं। इनके परिवार में कभी किसी ने मजदूरी नहीं की है। पक्के कार्य के लिए खरीदे गए बोल्डर, गिट्टी, सीमेंट व बालू आदि के बिल वाउचर में जमकर धांधली हुई है। पुष्टि हेतु प्रपत्र संलग्न है। वर्ष 2019-20 में उप कृषि निदेशक प्रसार के कायार्लय से किसान गोष्ठी में 20 लाख रुपए के डोसा कानपुर के बाबा अम्बि डोसे वाला से मंगाकर किसानों को खिला दिए। इसी वर्ष दयाराम प्रजापति स्वीट मेकर से 5 लाख रुपए की मीठाई किसानों को खिलाई गई। मामला यही नहीं रुका, किसानों को 17 लाख का पानी भी पिलाया गया जबकि पूरे जनपद में ढूंढने पर एक भी किसान ऐसा नहीं मिला जिसको गोष्टी एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में डोसा या मिठाई खिलाई गई हो।

उप कृषि निदेशक प्रसार के कार्यालय के द्वारा तीन प्राइवेट फर्म व तीन एनजीओ को लगभग 92 लाख का किया गया भुगतान विशेष संदिग्ध है। जन सूचना के तहत उक्त धन के बिल वाउचर तो मांगे गए लेकिन अभी तक विभाग द्वारा दिए नहीं गए। विभाग द्वारा सरकारी धन को अपने ही कार्यालय के कर्मचारियों के खातों में जो भुगतान किया गया वह संदिग्ध भी है। उन्होंने बताया कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार द्वारा दिए गए धन की सामूहिक लूटपाट का उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले यदि किसानों के लिए आया पैसा किसानों को मिलने लगे तो बुंदेलखंड से भुखमरी पलायन एवं आत्महत्याओं का दौर खत्म हो जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जन सूचना द्वारा प्राप्त दस्तावेजों को सभी किसान उच्च स्तरीय जांच हेतु मंडलायुक्त को एक सितंबर को सौंपेंगे ताकि भ्रष्ट अधिकारियों पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अवसर पर जगदीश सिंह, जय सिंह, पवन तिवारी, श्यामसुंदर तिवारी ,अमर सिंह ,पप्पू पाल पुखन्न, लालकुमार, राजाबेटी, रजिया, राजकुमारी, हरिदास पाल, प्रसादी पाल आदि महिला किसान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। गौरतलब है कि किसान इससे पहले वन विभाग और फिर सिंचाई विभाग में उनके नाम पर हुई लूट का साक्ष्य सहित खुलासा कर चुके हैं।

- Advertisement -

You Might Also Like

ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
होली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, विद्युत विभाग ने कसी कमर; कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Ghaziabad: साउथ की एक बड़ी फिल्म के विलेन से प्रेरित था यह भूमाफिया, रसूख चमकाने के लिए लगाया बैंक को 100 करोड़ का चूना
Next Article मानवता हुई शर्मसार! नशे की हालत में युवक ने 70 वर्षीय वृद्धा के साथ किया बलात्कार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से आहट BLO अखिलेश कुमार ने फांसी लगाकर दी जान

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

जर्जर स्कूली बस का फर्श टूटने से नीचे गिरी मासूम, पहिए से कुचलकर हुई मासूम की मौत

मार्च 1, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 102 वाहनों का चालान, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन सीज

मार्च 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

ईरान पर अमेरिका-इजरायल का संयुक्त हमला, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव; भारत में मिली-जुली प्रतिक्रिय

मार्च 1, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश पवन कल्लू

फ़रवरी 28, 2026
अपराधमहिला

बेटे की शादी से पहले पिता की होटल में मौत, वजह जान चौंके लोग

फ़रवरी 28, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

फ़रवरी 27, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जैथरा पुलिस ने कराया करीब 1,18,000 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण

फ़रवरी 27, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology