Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleलेख

कहानी – पत्नी की मुस्कान, सांसत में जान

admin
Last updated: फ़रवरी 12, 2025 9:00 पूर्वाह्न
By admin 17 Views
Share
4 Min Read
SHARE

कहानी –

पत्नी की मुस्कान, सांसत में जान

पत्नी जब मुस्कुराती है तो अच्छे-अच्छे पतियों को नानी याद आ जाती है। पति जानता है कि पत्नी वैसे ही खाली-पीली नहीं मुस्कुराती। उसकी मुस्कुराहट के पीछे कई राज़ होते हैं। पत्नी को मुस्कुराते देख कई पतियों का तो दिल बैठ जाता है। पत्नी जब मुस्कुराती है तो अक्सर दो बातों की संभावना होती है। या तो पति की जेब पर डाका पड़ने वाला है या पति का कोई राज़ पत्नी को मालूम चल गया है। दोनों ही स्थितियों में पति की शामत ही समझो। एक दुस्साहसी पति ने अपनी मुस्कुराती पत्नी से इसका कारण पूछा तो पत्नी बोली, ‘अब क्या मैं मुस्कुरा भी नहीं सकती। आप तो जब-तब अट्टहास करते रहते हो। मेरे मुस्कुराने पर भी बैन लगाओगे?’
‘अरे भई मैं तो सिर्फ मुस्कुराने का कारण पूछ रहा हूं। कोई तो वजह होगी या यूं ही…।’
‘तो मैं यूं ही मुस्कुरा नहीं सकती? जरूरी है क्या मुस्कुराने के पीछे कोई वजह हो।’ पत्नी के तेवर बदल चुके थे। वह मुस्कुराहट से सीधे डांट-डपट वाले भाव में आ गई थी। ‘नाराज क्यों हो रही हो, मैंने तो वैसे ही पूछ लिया था।’ पति डरते-सहमते बोला।
‘जब मेरे मुस्कुराने पर तुम्हें आपत्ति है तो मेरे हंसने पर क्या करोगे। वैसे भी तुमसे शादी के बाद तो मैं हंसना-मुस्कुराना ही भूल गई हूं। मुझे याद है पिछली बार मायके गई थी, वहां हंसना-हंसाना हुआ था। हर समय रोनी सूरत बनाए रखते हो, तुम्हारे चढ़े हुए थोबड़े को देखकर भला कौन मुस्कुरा सकता है।’ पत्नी के मुंह से दे-दनादन क्रांतिकारी शब्दों का उत्पादन होने लगा था। पति को महसूस हो गया था कि उसने पत्नी से उसकी मुस्कान के बारे में पूछकर बर्र के छत्ते में हाथ दे दिया है।
‘चलो जाने दो…। यह बताओ आज खाने में क्या बनाया है।’ पति ने विषय बदलते हुए कहा।
‘बदल दी न बात। तुम से कुछ कहो तो झट बात बदल लेते हो। इसीलिए तो मेरी मुस्कान चली गई है। थोड़ी भी हंसने-मुस्कुराने की वजह आई नहीं कि पूछताछ करने लगते हो। अब इंसान क्या किसी वजह से ही हंसे-मुस्कुराए? बिना बात भी तो मुस्कुरा सकता है। तुम्हारा तो एक ही काम है। जब देखो तब यही पूछते रहते हो कि आज खाने में क्या बनाया है…। जो बन जाए खा लेना। मैं कौन से छप्पन भोग खाऊंगी, वही खाऊंगी जो तुम्हारे लिए बनेगा। जब भी हंसती-मुस्कुराती हूं, पूछने लगते हो खाने में क्या बनाया है। आदमी क्या खाने के लिए ही जी रहा है?’ पति को काटो तो खून नहीं।
‘मैंने तो बस तुम्हारे मुस्कुराने की वजह ही तो पूछी थी, कौन-सा गुनाह कर दिया।’ पति अब झल्लाने लगा था।
‘तो मैंने ऐसा क्या कह दिया, जो तुम इतना झींक रहे हो। बात ही तो कर रही हूं। अब कुछ कह-सुन भी नहीं सकती क्या…।’ पत्नी टप-टप आंसू गिराने लगी थी। पति हतप्रभ था। क्या करता। पत्नी को मनाने में लग गया।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्राचार्य शैक्षिक स्तंभकार गली कौर चंद एमएचआर मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article थाना सहावर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
Next Article कासगंज न्यूज पत्रकार राहुल माथुर की निर्मम हत्या के विरोध में जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

मार्च 6, 2026
उत्तर प्रदेशकासगंज

ढोलना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मार्च 3, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

होली पर मिलेगी निर्बाध बिजली, विद्युत विभाग ने कसी कमर; कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

मार्च 2, 2026
अपराधअलीगढ़

जर्जर स्कूली बस का फर्श टूटने से नीचे गिरी मासूम, पहिए से कुचलकर हुई मासूम की मौत

मार्च 1, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 102 वाहनों का चालान, ड्रिंक एंड ड्राइव में एक वाहन सीज

मार्च 1, 2026
लेख

होली का रंग रंगीला हास्य फल

फ़रवरी 28, 2026
अपराधअलीगढ़

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश पवन कल्लू

फ़रवरी 28, 2026
अपराधमहिला

बेटे की शादी से पहले पिता की होटल में मौत, वजह जान चौंके लोग

फ़रवरी 28, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology