थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार।
खबर जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र की है जहां थाना सोरों पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 22.10.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वाद संख्या 1277/2022 धारा 427/504/506 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज से सम्बन्धित 01 वारंटी अभियुक्त को उसके घर मौ0 योगमार्ग कस्वा सोरों से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
रामेश्वर सिंह
मंडल ब्यूरो चीफ
अलीगढ़ मंडल
कलप्रिंट तहलका समाचार