Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
गुजरातराजनीतिराज्य

हिन्दुत्व की प्रयोगशाला का सफलतम अनुसन्धान: गुजरात चुनाव परिणाम

admin
Last updated: दिसम्बर 11, 2022 1:32 अपराह्न
By admin 27 Views
Share
9 Min Read
SHARE

मृत्युंजय दीक्षित
गुजरात की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इतने शानदार ढंग से सत्ता में वापसी कराई है कि आज बड़े बड़े राजनैतिक विश्लेषक भी हैरान हैं, कोई समझ नहीं पा रहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के व्यक्तित्व और नेतृत्व में ऐसी क्या विशेषता है कि लगातार सातवीं बार भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हो गई है। इससे पूर्व कांग्रेस को राज्य विधानसभा में वर्ष 1985 में 56 प्रतिशत वोटों के साथ 149 सीटें प्राप्त हुई थीं और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने यह रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। राजनैतिक विष्लेषक इस अदभुत और अविश्वसनीय विजय के पीछे के रहस्यों को पता करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी विश्लेषकों का अनुमान है कि इस बार कांग्रेस ने चुनावों के पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया था और रही सही कसर आम आदमी पार्टी और एआईएएम ने पूरी कर दी थी।
किन्तु, स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार है कि गुजरात माडल विश्वसनीयता, लोकप्रियता और परिश्रम की पराकाष्ठा एक सशक्त उदाहरण बन चुका है। गुजरात में अब एंटी इनकंबेंसी नहीं प्रो इनकबैंसी चुनावी फैक्टर बन गया है।
वास्तव में गुजरात में इस बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए कई कारक एक साथ मिल गए हैं । जब से गुजरात चुनावों की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई और राज्य में आम आदमी पार्टी का प्रवेश हुआ तभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके परिवार के खिलाफ तीखे अपमानजनक शब्दों को बोलना शुरू कर दिया गया ।यहीं नहीं आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत ही अभद्र भाषा में यह कहा था कि यहां पर भाजपा वाले सभी लोग कंस की औलाद हैं और मुझे भगवान श्रीकृष्ण ने इन तथाकथित कंस की औलादों का सर्वनाश करने के लिए यहां पर भेजा है। स्पष्ट था कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंस कह कर संबोधित कर रहे थे। आप नेता गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री को मूर्ख कहा और उनकी माता का भी अपमान किया और वह यही नहीं रूके उन्होंने कई जनसभाओं तथा टीवी चैनलों की बहसों के दौरान भी अपने बयानों को सही बताने का प्रयास किया था।
गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके कार्यो का मजाक बनाने में व उनको अपमानित करने में कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने प्रधानमंत्री के लिए कहा कि हम उनकी औकात दिखा देंगे। जब चुनाव प्रचार दसरे चरण में पहुंचा तब कांग्रेस के नये नवेले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गांधी परिवार की चापलूसी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहकर सारी कसर पूरी कर ली थीं। खड़गे ने पीएम मोदी को रावण कहकर भाजपा को एक बार फिर भावनात्मक मुद्दा दे दिया और इस प्रकार की टिप्पणी के कारण दूसरे चरण में कांग्रेस का बचा खुचा सम्मान भी चला गया। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने की होड़ लगी हुई थी।मतदान के आखिरी दिन सुबह- सुबह एक साक्षात्कार में कांग्रेस नेता शंकर सिंह बाघेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कह दिया था।
प्रधानमंत्री का अपमान करने वाले यह लोग भूल गए कि नरेंद्र मोदी गुजरात सर्वप्रिय नेता हैं, गुजरात की जनता को अपने नेता पर पूरा भरोसा है वह किसी भी हालत में उनका अपमान नहीं सहन कर सकती है। मोदी जी ने यहाँ तक पहुँचने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठ करी है ।
गुजरात में कांग्रेस की पराजय उसी समय तय हो गई थी जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नर्मदा बांध विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाली मेधा पाटकर शामिल हो गई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभाओे में यह अत्यंत भावनात्मक रूप से रखते हुए नर्मदा के विरोधियों से जनता को सावधान किया, गुजरात की जनता ने उनकी बातों को समझकर नर्मदा विरोधियों को लम्बे समय के लिए डुबो दिया।
गुजरात चुनावों में भाजपा की विजय की पृष्ठभूमि उसी दिन बन गई थी जब गोधरा दंगों के बाद हुई हिंसा के मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी किया और उनको बदनाम करने वाली तीस्ता सीतलवाड़ को जेल जाना पड़ा। तीस्ता सीतलवाड़ ने अपने सहयोगियों व राजनैतिक आकाओं के बल पर मोदी जी का राजनैतिक जीवन बर्बाद करने साजिश रची थी वह सब कुछ बेनकाब हो चुका था।
गुजरात में गोधरा कांड व उसके बाद हुए दंगे अभी भी एक बहुत बड़ा फैक्टर बना हुआ है। विपक्ष का बिलकिस बानो प्रकरण में मुस्लिम तुष्टिकरण करने का नाटक नाकामयाब हो गया। 25 नवंबर 2022 के एक रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2002 में एक बार नरेंद्र मोदी के समय में दंगे करने की कोशिशकी तो ऐसा सबक सिखाया कि 2002 के बाद 2022 आ गया कोई गर्दन नहीं उठाता। दंगे करने वाले गुजरात से बाहर चले गए। इसका मतदाताओं पर सकारत्मक प्रभाव रहा।
भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार कि रणनीति भी बहुत विचार करके बनायी। गोधरा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैलियां और रोड शो किये जिसमें उन्होंने गोधरा की जनता को गोधरा कांड की याद तो दिलाई ही साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार से अयोध्या से लौट कर आ रहे रामभक्तों को ट्रेन में ही जीवित जला दिया गया था। योगी जी की जनसभाओं में भारी भीड़ आ रही थी योगी जी उनके ह्रदय जीतने में सफल रहे ।
जिस प्रकार से छद्म धर्मनिरपेक्ष ताकतों ने हर मंच पर बिलकिस बानो मुद्दे को उठाकर आंसू बहाए तथा सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गए उससे मतों का ध्रुवीकरण हुआ हद तो तब हो गई जब सबसे बड़े मुस्लिम नेता बनने का प्रयास कर रहे ओवैसी साहब एक जनसभा में रोने का नाटक करने लग गए। भाजपा ने सोच समझ कर कई ऐसे उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जिनके करण मतों का ध्रुवीकरण होना निश्चित था । दूसरी तरफ आप नेताओं ने कई जगह हिंदू देवी- देवताओं व सनातन संस्कृति का भी बहुत ही अभद्र तरीके से अपमान किया था। दीपावली के पावन अवसर पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल ने नोटो पर गणेश- लक्ष्मी की फोटो प्रकाशित करन की मांग करी वह भी उस दौर में जबकि अब भारत डिजिटल करेंसी के दौर में पहुंच रहा है। इन बातों ने भी हिन्दू मतों का ध्रुवीकरण किया ।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले ही राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया और चुनवो के दौरान सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामे में मतांतरण को देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए राज्य में एक कड़ा कानून लाने की बात कही जिसका असर भी चुनावों में दिखाई पड़ा है।
सारे कारकों के बाद भी गुजरात में भाजपा की लगातार सातवीं और अब तक की सबसे प्रचंड विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है क्योंकि उन्होंने चुनावों से पूर्व ही राज्य के कई तूफानी दौरे किए थे । अंतिम चरण से पूर्व प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में 54 किमी से लम्बा रोड शो करके अपने तमाम विरोधियों की हार सुनिश्चित कर दी थी ।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article दुष्कर्म के आरोपी को थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Next Article News: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास मोर्टार लैंड करने से 4 की मौत, 20 लापता
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

फिरोजाबाद: झोला-छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, शांति नर्सिंग होम सीज

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशकासगंज

एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

जनगणना-2027: सटीक आंकड़ों से ही बनेंगी भविष्य की योजनाएं – जिलाधिकारी”

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मार्च 13, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

तेरी माँ की तरह तुझे भी मार दूंगी गुस्से में निकली इस बात से फंस गयी बहु हिना

मार्च 12, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

विकास भवन का जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 

मार्च 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology