मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हमारे बीच अब नहीं हैं। लेकिन अपनी अदायगी के जरिए वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन हैं। बिहार के पटना में जन्में सुशांत सिंह चार बहनों के इकलौते भाई थे। लेकिन साल 2020 में उन्होंने खुद से अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 14 जून 2020 को मुंबई में अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। आइए उनके जीवन से जुड़ी कुछ कहानियां जानते हैं…

सुशांत का नाम उन स्टार्स में शुमार है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। सुशांत ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत पढ़ाई में अव्वल थे।

पढ़ाई में तेज सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग करने की ठानी। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। पढ़ाई के दौरान उन्हें लगा कि कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। यहां भी उन्होंने अपने परचम लहराया और देश-विदेश में कई शोज किए।

पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर के डांस ग्रुप को जॉइन कर लिया, जिसके चलते सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए।

सुशांत की मंजिल इंजीनियरिंग नहीं बल्कि उनका इंतजार बड़ा पर्दा कर रहा था। छोटे पर्दे से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। एक्टिंग में डेब्यू उन्होंने साल 2008 टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। लेकिन उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से पहचान मिली थी। ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में सुशांत के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंड भी नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को ना सिर्फ लोग पर्दे पर पसंद करते थे बल्कि पर्दे के पीछे भी इनके बीच कुछ चल रहा था। जिसे लोग को खूब भा रहा था।

सुशांत ने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। साल 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में भी सुशांत सिंह नजर आए थे। इसके बाद वो पीके (2014), डिटेक्टिव बोमेश बख़्शी (2015) में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

साल 2016 में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर आधारित फिल्म एएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी पर सुशांत सिंह ने अपना जलवा दिखाया।फिल्म के लिए उन्होंने 18 महीने की ट्रेनिंग की थी जिसमें 9 महीने उन्होंने ग्राउंड पर प्रैक्टिस की। बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले सुशांत सिंह राजपूत प्रैक्टिस करते-करते एक अच्छे बल्लेबाज बन गए थे। सचिन तेंदुलकर ने उनके शॉट मारने के ढंग को देखकर कहा था कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह एक्टर है, यह तो प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह खेलता है। अगर सुशांत चाहे तो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकता है।

इसके बाद सुशांत सिंह फिल्म राब्ता(2017), वेलकम टू न्यूयॉर्क(2018) केदारनाथ (2018), सोनचिड़िया(2019), छिछोरे(2019), ड्राइव (2019) फिल्म में वो नजर आए। उनकी आखिरी मूवी ‘दिल बेचार’ था। जिसे रिलीज होते वो नहीं देख पाए। सुशांत सिंह को कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका था।

सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान को बहुत पसंद करते थे। एक बार तो खुद शाहरूख के शो में सुशांत ने कहा कि वो अपने स्कूल के दिनों में गर्लफ्रेंड बनाने के लिए शाहरूख की नकल किया करते थे।

सुशांत को एस्ट्रोनोमी में अच्छी खासी दिलचस्पी थी। उन्हें सितारों को देखने का इतना शौक था कि वह अपने घर में बड़ा टेलिस्कोप रखा था। उन्हें अंतरिक्ष में जाने का बहुत शौक था। उन्होंने चांद पर जमीन भी खरीद रखी थी।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
