निधौली कलां में 16 वर्षीय युवक की गला काटकर निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने परिजनों को दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
अमित माथुर
एटा। एटा जनपद के निधौली कलां क्षेत्र के अंतर्गत गांव जौहरपुर में एक 16 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र रोजाना सुबह रेस लगाने के जाता है आज भी वह सुबह रेस लगाने के लिए घर से निकला था लेकिन करीब 6 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को उसकी चिंता हुई और उसे खोजने की कोशिश की गई, करीब 10 बजे गांव के ही नजदीक एक सरसों के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली और उसके गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान दिखा, जहां पर काफी खून भी बहा पड़ा दिखाई दिया।
लेकिन जैसे ही इस घटना की खबर गांव में फैली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है, घटना की सूचना मिलने के बाद मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को जल्द आरोपियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
