Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राज्य

त्याग, समर्पण और वीरता के मूल्यों से ही ‘अखण्ड भारत’ का होगा निर्माण – डॉ. जितेन्द्र सिंह

admin
Last updated: जुलाई 29, 2025 7:28 अपराह्न
By admin 22 Views
Share
5 Min Read
SHARE

त्याग, समर्पण और वीरता के मूल्यों से ही ‘अखण्ड भारत’ का होगा निर्माण – डॉ. जितेन्द्र सिंह

मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं जम्मू और कश्मीर पीपल्स फोरम के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत’ विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और भी आगे बढ़कर शांति की कीमत चुकाने में नहीं, शांतिभंग करने वालों से कीमत वसूलने में विश्वास रखता है। ऑपरेशन सिन्दूर ने भारत की छवि को सैन्य और कूटनीतिक दोनों ही स्तरों पर बदल कर रख दिया है। पहले भारत रिएक्टिव था, आज भारत न सिर्फ़ एक्टिव है बल्कि प्रोएक्टिव भी है। आपने अखंड भारत पर चर्चा करते हुए कहा कि यह कोई नारा नहीं है, बल्कि ‘अखंड भारत’ वास्तव में भारत के विचार में ही निहित है।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा करते हुए यह प्रश्न किया कि आखिर कांग्रेस को आजादी की मांग करने में 1931 के लाहौर अधिवेशन का इंतजार क्यों करना पड़ा? उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘ भगत सिंह के बलिदान ने देश भर को जागृत कर किया, और आजादी की मांग जब देश के प्रत्येक घर से उठनी शुरू हुई तो कांग्रेस को भी यह याद आया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय हितों की अवहेलना पर प्रश्न खड़ा करते हुए बताया कि यदि 1947 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरु ने एकतरफा संघर्षविराम नहीं किया होता, तो पीओके आज भारत का हिस्सा होता और पीओके से संबंधित कोई समस्या ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि हम वीर सावरकर के प्रति कांग्रेस द्वारा चलाए गए नैरेटिव के शिकार बने, क्योंकि कहीं न कहीं हम उस झूठे नैरेटिव का खंडन नहीं कर पाए।

- Advertisement -

You Might Also Like

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी किए गए केन्टर से सम्बन्धित प्रपत्रों सहित किया गया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा ऑपरेशन जागृति 5.0 के तहत एलोपमेंट व टीन एज से जुड़ी समस्याओं पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कारगिल विजय दिवस मनाने की प्रासंगिकता पर विचार करते हुए कहा कि यह दिन भारत के सैनिकों के शौर्य,त्याग और पराक्रम को याद करने का दिन है। प्रो. सिंह ने कारगिल विजय के नायकों कैप्टन विक्रम बत्रा, मेजर राजेश सिंह आदि बलिदानियों को श्रद्दांजलि देने के अलावा तासी नामग्या नामक चरवाहे का भी जिक्र किया कि कैसे उसने पाकिस्तान के घुसपैठ को समझा और सैन्य बलों को इस खतरे से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन विजय से ऑपरेशन सिन्दूर तक भारत में गुणात्मक बदलाव हुए हैं। आज भारत प्रतिकार करने में देर नहीं लगाता। यह बदलता हुआ भारत है, जो पहलगाम का बदला 22 मिनट में लेता है और सिंधु जल समझौते को स्थगित करने की ताकत रखता है।

कार्यक्रम के संयोजक और मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति, दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अखंड भारत’ विषयक यह कार्यक्रम न केवल राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अटूट रखने का उद्घोष है बल्कि अखंड भारत के स्वप्न को दोहराने का संकल्प भी है। आज हमारे युवा देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लें।

जम्मू और कश्मीर पीपल्स फ़ोरम के अध्यक्ष महेंद्र मेहता ने 1947 के विभाजन और 1990 के कश्मीर पलायन पर चर्चा करते हुए कहा कि अपनी माटी छोड़कर जान बचाने को विवश समुदाय को न्यायालय द्वारा भी समुचित रूप से न्याय नहीं मिल पा रहा है।

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बृजेश पाण्डेय (से.नि.) ने कहा कि ‘एक भारत’ का सूत्र ऋग्वेद से निकला है। भारत माँ का जयघोष ही सैनिक के जीवन का मूल मंत्र है, इस जयघोष से सैनिक के ख़ून में इज़ाफ़ा होता है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी उच्च पदाधिकारियों सहित विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, संकाय सदस्य, शिक्षक, शोधार्थी, छात्र और समाज के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉ. शोभना सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अनिल कुमार ने किया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article विश्व ओआरएस दिवस….. ओआरएस एक सस्ता, सरल और प्रभावी उपचार है, जो हर वर्ष लाखों लोगों की जान बचाता है: प्राचार्य डॉ रजनी पटेल
Next Article सामान्य सेवा केंद्र: ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति लेना
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

लेख

क्रांति का अग्निधर्मी स्वर, प्रेरणा और निर्भयता की मशाल थीं शांति घोष और सुनीति चौधरी

दिसम्बर 14, 2025
अपराधअलीगढ़

मिरहची पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 14, 2025
अपराधअलीगढ़

रिक्रूट आरक्षियों के लिए साइबर क्राइम पर विशेष क्लास आयोजित

दिसम्बर 14, 2025
अपराध

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर दी जान, डिप्रेशन में थी मां और दोनों बेटे

दिसम्बर 14, 2025

You May also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

3 वर्ष तक दिल के मरीजों का इलाज करता रहा इंजीनियर.. खेल खुला तो हुआ फरा

दिसम्बर 12, 2025
अपराधअलीगढ़

20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित युवक गिरफ्तार

दिसम्बर 12, 2025
अलीगढ़आगरा

थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत पटियाली चौकी क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

दिसम्बर 12, 2025
अलीगढ़आगरा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

दिसम्बर 12, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology