अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस के नए वैरियंट का असर और डर भारत में भी दिखने लगा है। भारत में 2 दिसंबर को कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट के मामले की पुष्टि हुई थी। तब से अब तक इन मामलों में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। और इन सब के बीच तीसरी लहर का खतरा भी बढ़ गया है।
अब तक भारत में ओमाइक्रोन वायरस के 23 मरीज मिल चुके हैं। पहला केस दो दिसंबर को आया था। आज यानी कि 7 दिसंबर तक इस संख्या को फ़ीसदी में देखा जाए तो तकरीबन 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है। ओमिक्रोन वायरस के मामले पांच राज्यों में आ चुके हैं। जिनमें महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में 9, कर्नाटक में दो, दिल्ली और गुजरात में एक-एक मरीज मिल चुके हैं।
देश में सबसे पहले ओमिक्रोन वायरस के दो मामले कर्नाटक में आए थे। उसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में भी इसके मामले पाए जा चुके हैं। राजस्थान के जयपुर में 9 मामले सामने आ चुके हैं। यह सभी एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार के 4 लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। बाकी 5 लोगों उन्हीं की वजह से वायरस फैल गया।
ओमिक्रोन के लक्षण
अब तक मिले मरीजों में किसी को भी गंभीर लक्षण जैसी दिक्कत नहीं दिखाई दे। दिल्ली में भी इस वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि, तंजानिया से लौट आइए आदमी किस-किस के संपर्क में आया है की जानकारी जुटाई जा रही है।
तीसरी लहर की आहट
ओमिक्रोन वायरस के आने के बाद अब भारत में तीसरी लहर की आहट भी सुनाई दे रही है। आईआईटी के साइंटिस्ट महेंद्र अग्रवाल ने अनुमान लगाया है कि, ओमिक्रोन क्रोन के चलते भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इस लहर में हर दिन एक से डेढ़ लाख केस आ सकते हैं। हालांकि यह दूसरी लहर से कम खतरनाक होगी। फरवरी में इस लहर का टीका सकता है।
पिछले एक हफ्ते में अफ़्रीका में कोरोना वायरस के केस 408 प्रतिशत की दर से बढ़े हैं। ब्रिटेन में भी वायरस की वजह से दिन में 53 फ़ीसदी मामले बढ़ गए हैं। इस वजह से भी तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है।
दुनिया के कई देशों में वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जा रही है। अब भारत में भी बूस्टर डोज को लेकर बातें शुरू हो गई है। सरकार एक्सपर्ट से दोस्त को लेकर लगातार बात कर रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोस्ती जाए ताकि तीसरी लहर के खतरे से निपटा जा सके।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency ANI.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

