3 शादी कर चुकी थी.. चौथे के साथ तैयारी थी.. लिव इन पार्टनर ने हत्या कर बक्से मे पैक किया और लाश सेप्टिक टैंक मे ठिकाने लगाई
भोपाल मे महाराष्ट्र की युवती मिस्बाह की बक्से मे मिली लाश की मर्डर मिस्ट्री सुलझ गई है। मिस्बाह का लिव इन पार्टनर समीर व उसके साथी पकडे गए। #instagram की दोस्ती अक्टूबर 2025 मे लिव इन मे बदल गई थी। मिस्बाह के घर आने के बाद समीर की बीवी घर छोड़ गई थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। समीर युवती से छुटकारा पाना चाहता था, जबकि मिसबाह शादी का दबाव बना रही थी। 7-8 फरवरी की रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने करीब 8 से 10 घंटे तक शव को घर में ही रखा। बाद में उसने अपने भाई, मां और बहन को घटना की जानकारी दी. इसके बाद सभी ने मिलकर शव को लोहे की पेटी में बंद किया और अगले दिन रात में पास के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था।
