
वाराणसी: वाराणसी में अलकनंदा क्रूज (Alaknanda Cruise) का इंजन देर रात फेल हो गया. उस वक्त क्रूज पर दो दर्जन यात्री सवार थे. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. हादसा अस्सी घाट के पास हुआ. इंजन फेल होने से अलकनंदा क्रूज अनियंत्रित हो गया और तेज लहरों में बहकर अस्सी घाट तक पहुंच गया. घाट के पास कुछ लोग नाव में भी सवार थे. वो सभी नाव से उतर गए. वहीं, क्रूज में सवार लोगों ने भी उतरकर अपनी जान बचा ली. बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी से इंजन फेल हो गया था.
#वाराणसी: में हवा तेज होने के कारण सभी प्रकार के नाव का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद किया गया था, इसके बाद भी अलकनंदा क्रूज़ चलाया गया, आज शाम को गंगा आरती खत्म होते ही अलकनंदा क्रूज़ आ रहा था हवा के कारण अनियंत्रित हो कर अस्सी घाट पर कई नाव को क्षतिग्रस्त कर दिया pic.twitter.com/s9ovuQm0hB
— Vicky Dey ( Journalist ) (@VickyDe91566022) September 14, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
