Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधउत्तर प्रदेशनोएडा

अपमान का बदला लेने के लिए फावड़े से कर दिया पिता और दादा मर्डर

admin
Last updated: सितम्बर 11, 2023 2:34 अपराह्न
By admin 15 Views
Share
8 Min Read
SHARE

UP ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-22डी के बल्लूखेड़ा गांव में हुए डबल मर्डर केस का नोएडा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया आर्टिस्ट के बेटे ने ही अपने पिता और चचेरे दादा की फावड़े से काटकर हत्या की थी।
आरोपी ने विवाद के बाद पिता द्वारा अपमानित करने के चलते गुस्से में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक विक्रमाजीत के बड़े बेटे जैस्मिन ने घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

एडीसीपी के मुताबिक, मृतक विक्रमाजीत अपने परिवार का ध्यान नहीं रखता था और बच्चों व पत्नी की अक्सर बेज्जती करता था। वह अपनी संपत्ति महिला मित्रों और शराब पर खर्च करता था। इससे उसका बेटा, पत्नी और बेटी नाराज रहते थे। रक्षाबंधन के दिन भी इस बात को लेकर उसका अपने बेटे और पत्नी से झगड़ा हुआ था। विवाद में विक्रमाजीत बेटे, पत्नी और बेटी का अपमानित किया था। इससे जैस्मिन नाराज था। वह पिता की हत्या कर संपत्ति बचाना चाहता था।

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर की रात को आरोपी जैस्मिन सोया नहीं। वह लगभग 1:30 बजे अपने पिता की हत्या की साजिश रचकर घर के पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर घेर में पहुंचा। उसका पिता और चचेरे दादा रामकुमार वहां सो रहे थे। उनके पास में ही फावड़ा रखा था। जैस्मिन ने फावड़ा उठाया और विक्रमाजीत की गर्दन और सिर पर वार कर दिए। इतने में ही आहट पाकर रामकुमार जगे तो जैस्मिन ने उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया। इसके बाद वह वहां से वापस घर आ गया। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद जैस्मिन सबूत मिटाने के लिए खून से सने अपने कपड़े धोकर घर पहुंचा था।

- Advertisement -

You Might Also Like

लिव इन पार्टनर ने ली थीं महिला की जान.. हत्या के बाद सिर कर दिया धड से अलग, अब 3 लोग पकडे गए
कायमगंज में दिनदहाड़े युवक ने किया महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर – हमलावर गिरफ्तार

पुलिस को ऐसे हुआ शक

वारदात के बाद घटनास्थल पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद मृतक विक्रमाजीत का बेटा वहां काफी देर से पहुंचा और अपनी मां को अस्पताल लेकर पहुंचने में भी उसने काफी देरी की। जैस्मिन की हरकतों और हाव-भाव को लेकर पुलिस पहले से भी उस पर शक कर रही थी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो जैस्मिन ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।

हत्याकांड के बाद कपड़े धोकर घर पहुंचा था आरोपी

पिता और चचेरे दादा की हत्या करने के आरोपी जैस्मिन कपड़े धोकर घर पहुंचा था। घर में पहुंचने के बाद वह सोया तक नहीं और मोबाइल पर काम करता रहा। उसने ही अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी थी। आरोपी ने यह खुलासा पुलिस पूछताछ में किया।

बाप को मारने का पछतावा नहीं : सोशल मीडिया कलाकार विक्रमाजीत के बेटे को अपने बाप की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने मुआवजे और जमीन बेचकर धन महिलाओं पर उड़ा दिया। घर के खर्च और उनके लिए वह रुपये नहीं देता था। यहां तक की विक्रमाजीत अपनी बेटी की शादी करने के लिए भी तैयार नहीं था। आरोपी ने पुलिस को पूरी कहानी विस्तार से बताई कि वह किस तरह गली के सीसीटीवी कैमरे से बचकर दीवार फांदकर घेर में पहुंचा और वहां से कपड़े धोकर घर पहुंचा।

- Advertisement -

आर्थिक संकट में था परिवार : मृतक विक्रमाजीत का अपनी पत्नी शशि से तलाक हो गया था। कोर्ट ने उसे 15 हजार प्रति माह भरण पोषण का आदेश दिया था। इसके बावजूद उसने अपने घर के हिस्से को भी भाइयों को बेच दिया था। इससे बच्चों और पत्नी के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया था।

स्टूडियो पर 12 लाख रुपये खर्च हो रहे थे : विक्रमाजीत गांव के बाहर घर में गीतों की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो का निर्माण कर रहा था। इस पर वह 12 लख रुपये खर्च कर रहा था। बेटा और पत्नी चाहते थे कि वह पहले लड़की की शादी कर दे।

भोजपुरी गायक को अभिनय के लिए देने थे दस हजार : विक्रमाजीत ने एक देशभक्ति गीत लिखा था। उसकी शूटिंग वह अपने स्टूडियो में करना चाहता था। इसके लिए ग्रेटर नोएडा में रह रहे एक भोजपुरी कलाकार को भी उसने तीन हजार की पेशगी दी थी। घटना वाली रात 10 बजे तक वह भोजपुरी कलाकार उसके साथ रहा। कलाकार रुपये लेकर वापस ग्रेटर नोएडा पहुंच गया।

टप्पल में बेची थी जमीन : विक्रमाजीत ने अपने हिस्से की टप्पल की जमीन बेची थी। जमीन बेचकर ही वह स्टूडियो बना रहा था। इससे पहले मुआवजे में मिले अपने हिस्से के रुपये को महिला मित्रों के साथ रंगरेलियां मनाने और शराब पीने में खर्च कर रहा था। विक्रमाजीत की पत्नी घरों में नौकरानी का काम करती थी। बेटी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी और आरोपी बेटा छोटा-मोटा मोबाइल मैकेनिक था। पूरा परिवार बमुश्किल अपनी गुजर बसर कर रहा था, जबकि विक्रमाजीत ठाट-बाट की जिंदगी बसर कर रहा था।

दूसरी शादी करना चाहता था कलाकार

विक्रमाजीत शराब का शौकीन था। वह एलएलबी की छात्रा से शादी करना चाहता था। सिकंदराबाद क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने ग्रेटर नोएडा के कॉलेज से वकालत की पढ़ाई की थी। विक्रमाजीत ने उसकी पढ़ाई पर पैसा खर्च किया था। वह युवती भी उसके साथ शादी करने को तैयार थी। इससे पहले भी विक्रमाजीत के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। इन महिलाओं और छात्रा के साथ वह देसी गानों पर वीडियो एलबम बनाकर सोशल मीडिया स्टार बनना चाहता था।

बुजुर्ग को मारने की मंशा नहीं थी

आरोपी जैस्मिन ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि पिता की बगल वाली चारपाई पर दादा रामकुमार सो रहे हैं। मुंह ढके रामकुमार ने करवट बदली तो आरोपी ने उन पर भी वार कर दिया। अपने पिता के घर पर होने की जानकारी भी उसने गली में जा रहे रामकुमार से ही ली थी। रामकुमार ने ही जैस्मिन को बताया कि उसके पिताजी आज घेर पर आए हैं। विक्रमाजीत गांव में बहुत कम आता था। पिछले एक महीने में दो-चार बार ही वह गांव आया था। उसके घरवालों को भी गांव में आने की जानकारी नहीं होती थी।

लोगों के गले नहीं उतर रही दोहरे हत्याकांड की कहानी

एक आरोपी द्वारा दो लोगों की हत्या करने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही। रामकुमार के बेटे शीशपाल का कहना था कि आरोपी का साथ किसी और ने भी दिया होगा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने रामकुमार के परिजनों और गांव के दर्जनभर से अधिक लोगों के सामने आरोपी से जुर्म कबूल करवाया।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article India vs Pakistan Rain: भारत और पाकिस्तान मैच रिजर्व-डे पर खेला जाएगा
Next Article 13-14 सितम्बर को राजस्थान में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जाने कारण
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

ब्लैकमैलिंग के फेर में पुरानी प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की जान गई , 18 बच्चों का पिता था मृतक

मार्च 23, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

वायुसेना स्टेशन से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का जासूस अरेस्ट

मार्च 23, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

सेक्स रोगियों के इलाज के नाम पर चलता मिला अय्याशी का अड्डा

मार्च 23, 2026
लेख

डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

मार्च 23, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहनों का किया चालान

मार्च 23, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

भोगांव: परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प हेतु नगर पंचायत और ब्लॉक प्रशासन ने कसी कमर

मार्च 23, 2026
अलीगढ़आगरा

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एटा में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मार्च 23, 2026
अपराधअलीगढ़

जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मार्च 23, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology