पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग, जूते से पीटने का आरोप
बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार मिश्रा (MR) ने पत्नी से विवाद और लगातार मिल रही धमकियों के कारण आत्मदाह का प्रयास किया।
पीड़ित मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे जूतों से पीटती थी और उसे “नीले ड्रम में भरवाने” की धमकी देती थी।
साल पहले हुए प्रेम विवाह के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई थी।
पत्नी ने पहले ही मनोज पर घरेलू हिंसा के दो केस दर्ज कराए हुए हैं।
गंभीर रूप से झुलसे मनोज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक वह पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
