नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं0– 08/2026 धारा 137(2), 64(1), 62 बी0एन0एस0 व ¾, 18 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तों जितेन्द्र व बिजेन्द्र पुत्रगण सिपाहीराम निवासीगण अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है।
