ग्राम पवास में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
एटा। खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ग्राम पवास में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार दीक्षित एवं अयोध्या दास वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशिक्षक मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
कार्यक्रम में प्रभारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक मशीनरी की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि उद्योग स्थापित करने के उपरांत मशीनरी पर विभाग द्वारा 50 प्रतिशत तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
