Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

निष्काम कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा भूमि और गीता का मूलाधार उज्जैन

admin
Last updated: नवम्बर 30, 2025 6:44 अपराह्न
By admin 20 Views
Share
7 Min Read
SHARE

गीता जयंती

निष्काम कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा भूमि और गीता का मूलाधार उज्जैन

(पवन वर्मा-विनायक फीचर्स)

हर भारतवासी एवं सनातन को मानने वाले मनुष्य के जीवन में श्रीमद्भगवद्गीता का महत्वपूर्ण स्थान है। श्रीमद्भगवद्गीता ने ही हमें सिखाया है कि *“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।”* अर्थात हे मनुष्य, तेरा अधिकार केवल कर्म पर है, फल पर कभी नहीं।मध्यप्रदेश की परम पावन पुनीत नगरी उज्जैन में यह उद्धरण स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है। यह वह दिव्य नगरी है ,जहाँ न केवल कालचक्र थमता है बल्कि जहाँ से धर्म, ज्ञान और कर्तव्य का प्रकाश पूरी मानवता को दिशा देता है। यही वह पवित्र भूमि है जहाँ बाल कृष्ण ने सान्दीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त कर जीवन का वह ज्ञान अर्जित किया,अर्थात अपना कर्म किया वही आगे चलकर करोड़ों लोगों के लिए “श्रीमद्भगवद्गीता” के रूप में अमृतधारा बना। इसलिए जब मध्यप्रदेश में गीता जयंती को व्यापक स्वरूप देने की बात आती है, तो इसकी धड़कन उज्जैन से जुड़ना स्वाभाविक है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जो एक से तीन दिसंबर तक चलेगा। महाभारत की युद्धभूमि में अर्जुन की दुविधा को दूर करने वाला दिव्य ज्ञान, उसी उज्जैनी परंपरा का विस्तार था जिसकी जड़ें सान्दीपनि आश्रम में थीं। अतः इस वर्ष जब मध्यप्रदेश सरकार गीता जयंती को राज्यव्यापी उत्सव के रूप में मना रही है, तो यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उज्जैन से उठे उस शाश्वत संदेश का पुनर्जागरण है, जिसने मानव जीवन को दिशा, शक्ति और आस्था दी है।

- Advertisement -

You Might Also Like

परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु सक्रिय एवं कारगर निगरानी
वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—

*मध्यप्रदेश में गीता जयंती का महाआयोजन : उज्जैन की परंपरा का विस्तार*
इस वर्ष 1 दिसंबर को गीता जयंती पर प्रदेश के 313 विकासखंडों, 55 जिलों और 10 संभागों में एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का सामूहिक पाठ होगा। तीन लाख से अधिक गीता-प्रेमियों के सम्मिलित स्वर से जब यह शाश्वत ग्रंथ गूंजेगा, तो वह केवल पाठ नहीं होगा, बल्कि उज्जैन की आध्यात्मिक विरासत का सामूहिक पुनर्पाठ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो स्वयं उज्जैन की इसी परंपरा के प्रतिनिधि हैं, इस आयोजन को एक व्यापक सांस्कृतिक-मानसिक जागरण का स्वरूप दे रहे हैं।
स्कूलों, कॉलेजों में गीता क्विज, गीता वितरण, श्लोक सम्मिलन और जनसाधारण तक प्रतियों का वितरण,यह सब इस विचार के अंतर्गत है कि गीता को पुस्तकालयों की अलमारियों से निकालकर जीवन की दिनचर्या में उतारा जाए।

*आधुनिक जीवन की दिशा है गीता का अनुपम ज्ञान*

गीता क्यों प्रासंगिक है? इसका उत्तर स्वयं गीता देती है। *“योगस्थः कुरु कर्माणि।”* यानि योग में स्थित होकर, समभाव रखते हुए कर्म करो। आज का युवा अस्थिरता, प्रतिस्पर्धा, चिंता और असंतुलन से घिरा है। उस परिप्रेक्ष्य में गीता कहती है,मन को स्थिर करो, परिणाम से मत डरो। यह श्लोक आधुनिक मनोविज्ञान की उस मूल धुरी को समझाता है जिसे आज पूरी दुनिया एक “माइंडफुलनेस” आंदोलन के रूप में स्वीकार कर रही है। गीता इसे हजारों वर्ष पहले ही कह चुकी थी।
स्कूल-कॉलेजों में गीता पाठ केवल संस्कृत का अभ्यास नहीं है। यह मानसिक मजबूती, धैर्य और मूल्य-आधारित शिक्षा का संचार है। इसी पर गीता में कहा गया है *“न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते।”* ज्ञान के समान इस संसार में कोई पवित्र वस्तु नहीं। ज्ञान से सशक्त समाज ही भविष्य का नेतृत्व कर सकता है। गीता का अध्ययन बच्चों में चिंतन, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का विकास करता है। सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगिताएँ इसी मूल्य-चेतना के विस्तार का प्रयास हैं।

*कृष्ण की शिक्षा-भूमि और गीता का मूलाधार उज्जैन*
सान्दीपनि आश्रम में कृष्ण ने केवल वेद, शास्त्र और शस्त्र नहीं सीखे। उन्होंने जीवन की वह दृष्टि सीखी जिसने उन्हें गीता का उपदेशक बनाया। शिक्षा, संवाद, नीति, युद्धकला, तर्क, अनुशासन,इन सबका संगम उज्जैन में हुआ। यही कारण है कि गीता का आध्यात्मिक बीज उज्जैन में रोपित हुआ और कुरुक्षेत्र में परिपक्व वृक्ष बनकर खड़ा हुआ। इसी कारण जब मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन को गीता जयंती के केंद्र में रखती है, तो यह भारतीय संस्कृति के मूल को फिर से धरातल पर स्थापित करने जैसा है।

*आधुनिक समय में गीता क्यों जरूरी*

- Advertisement -

आज का समाज तनाव, संघर्ष, अवसाद, भ्रम और दिशा-भ्रम से जूझ रहा है। ऐसे समय में गीता जीवन का सबसे सरल, स्पष्ट और प्रभावी मार्गदर्शन देती है *“उद्धरेदात्मनाऽत्मानं।”* अर्थात मनुष्य अपने द्वारा स्वयं को ऊपर उठाए। यह संदेश आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्मविश्वास की शिक्षा है। समाज को आज दूसरों से अपेक्षा करने की नहीं बल्कि स्वयं को सशक्त करने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व नेताओं को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट किया जाना भी इसी बात का संकेत है कि यह ग्रंथ किसी धर्म का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का ज्वलंत मार्गदर्शक है।
मध्यप्रदेश में गीता जयंती मनाना सांस्कृतिक नवजागरण का प्रतीक है। इस वर्ष गीता जयंती केवल एक पर्व नहीं,एक आंदोलन है। तीन लाख लोगों का सामूहिक पाठ, प्रदेशभर में सांस्कृतिक गतिविधियाँ, छात्रों में गीता पर आधारित प्रतियोगिताएँ, और विस्तृत जनसहभागिता,यह सब संकेत देता है कि गीता मध्यप्रदेश के सामाजिक ताने-बाने में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
यह आंदोलन जीवन को सरल, संयमित और कर्मप्रधान बनाने की दिशा में जनजागरण है। अंत में गीता का यह सार्वकालिक संदेश *“यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत… तदा आत्मानं सृजाम्यहम्।”* अर्थात जब समाज दिशा खो देता है, जब भ्रम बढ़ता है, जब मनुष्य स्वयं को भूल जाता है,तब सत्य का प्रकाश अवश्य उदय होता है। आज गीता वही प्रकाश है और उज्जैन वही स्रोत है। मध्यप्रदेश में इस वर्ष गीता जयंती केवल उत्सव नहीं,एक आध्यात्मिक पुनर्जागरण का आरंभ है। *(विनायक फीचर्स)*

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article पत्नि के हत्या के आरोप में पति काट रहा था जेल.. बॉयफ्रेंड संग ऐश काटती नोएडा में मिली
Next Article डिजिटल मेमोरी इनसाइट और भूलने की उम्र
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

प्रेमी की चाहत मे पति का क़त्ल.. सिर काटकर बोरवेल मे फेंका.. 3 अरेस्ट

जनवरी 13, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में कोबरा साँप को जेब में लेकर पहुंचा ई-रिक्शा चालक!  साहब इसी ने काटा है….जिंदा कोबरा सांप देखकर अस्पताल स्टाफ में मची अफरातफरी 

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशप्रयागराज

धर्म छोड़ने के बयान पर फिर चर्चा में आई महाकुम्भ वाली पूर्व साध्वी हर्षा रिछारिया

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाज़ियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर दरोगा भुवनेश्वरी सिंह को अरेस्ट किया

जनवरी 13, 2026
लेख

उत्सव और आत्ममंथन के बीच आज भी प्रासंगिक है स्वामी विवेकानंद

जनवरी 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology