राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह के तहत सीतापुर के 50 से अधिक शिल्पियों को पहचान पत्र वितरित, प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह-2025 के अंतर्गत दिनांक 11 दिसम्बर 2025 को हस्तशिल्प सेवा केंद्र, लखनऊ द्वारा रामगढ़, मिश्रिख, जनपद सीतापुर के 50 से ज्यादा हस्तशिल्पियों को हस्तशिल्प पहचान पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी हस्तशिल्पियों को प्रदान की गई, तथा उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर हस्तशिल्प सेवा केंद्र, लखनऊ के हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित हस्तशिल्पियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) स्थित सीएफसी में हस्तशिल्प जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीडीएम (नाबार्ड), सहायक आयुक्त (डीआईसी), प्रमुख बैंक प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी हस्तशिल्पियों को प्रदान की गई, तथा उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
हस्तशिल्प सप्ताह के उपलक्ष्य में जनपद अयोध्या में भी 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक केडी पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छात्र सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं, वहीं कुशल हस्तशिल्पी अपने उत्पादों एवं विविध कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
***
