उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) बज चुका है और उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. वहीं चुनाव में धार देने के लिए गुरुवार को ब्रज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा (Mathura) आ रहे हैं. और वह यहां आकर मतदाताओं से संवाद करेंगे लेकिन इससे पूर्व भी वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के दर्शन भी करेंगे. और उसके बाद मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित श्री जी विद्या मंदिर में मतदाताओं से संवाद करेंगे और संगठनात्मक के लिए समय भी आरक्षित रहेगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार अपना मथुरा दौरा कर चुके हैं लेकिन गृह मंत्री के पद पर होकर वह पहली बार श्रीकृष्ण की नगरी में आ रहे हैं और यहां आकर बैठ चुनाव के प्रचार प्रसार पर भी जोर देंगे और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में भोजन ग्रहण करेंगे. प्रोटोकॉल के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को सुबह 11:00 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीकॉप्टर पर उतरेंगे और उसके बाद सर्वप्रथम ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त लेंगे फिर उसके पश्चात ही वह मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित श्रीजी बाबा आश्रम में पहुंचेंगे जहां पर मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे.
पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रोटोकॉल आने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुटा है. गृहमंत्री की सूचना मिलने के बाद प्रशासन तेजी से कार्य में जुट गया है और वह जहां जा गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे उस जगह पर जाकर पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रही है और वहां का जायजा ले रही है.
यह है मिनट 2 मिनट कार्यक्रम-
11 बजे वृंदावन स्थित परमहंस हेलीपैड पहुंचेंगे अमित शाह
11:15 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर करेंगे पूजा अर्चना
11:45 मिनट पर गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर पहुंच कर प्रभावी मतदाताओं के साथ करेंगे संवाद
12:45 से 1 बजे तक का श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में समय रहेगा आरक्षित
1:00 से 2:00 तक श्रीजी बाबा विधा मंदिर में संगठनात्मक के लिए समय रहेगा आरक्षित,
2 बजे से 2: 25 मिनट तक भोजन के लिए समय रहेगा आरक्षित
2: 25 मिनट पर वृंदावन स्थित परमहंस हेलीपैड के लिए होंगे रवाना
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।