कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 11 माह के अनुबंध के आधार पर महिला आवेदकों की भर्ती की जा रही है। 110 पदों के लिए 300 से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किए।
इसमें अधिकांश महिलाएं स्नातक, परास्नातक, बीएड, बीटीसी व प्रोफेशनल कोर्स कर चुकीं महिलाओं ने आवेदन किए हैं।
वर्तमान में विकास नगर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब मेरिट आधार पर महिलाओं का चयन किया जाएगा।क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि महिला परिचालक भर्ती की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है।
मेरिट लिस्ट के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। विभाग की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। चयनित महिलाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद कानपुर से विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में उन्हें ड्यूटी दी जाएगी।
