स्कूल है या टाॅर्चर हाउस…
शहर के नामी-गिरामी सेंट पॉल्स स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के साथ बर्बरता
मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सब एडिटर: अमित माथुर
एटा। शहर के नामी-गिरामी सेंट पॉल्स स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी गई, जिसके बाद बच्चे के पिता ने एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया और बर्बरता की पूरी कहानी को बताया।
सेंट पॉल्स स्कूल शहर का नामी-गिरामी स्कूल है और बच्चों के अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलता है लेकिन वर्मा नगर के रहने वाले रोहित यादव के 10 वर्षीय बच्चे के साथ अध्यापकों ने जिस बेरहमी से पिटाई की है और जिससे बच्चे के गंभीर चोटें आईं हैं उससे कहीं ना कहीं सेंट पॉल्स में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के मन में कहीं न कहीं यह डर जरुर है स्कूल के अंदर उनके बच्चे सुरक्षित हैं या नहीं। पीड़ित बच्चे के पिता ने जो दावा किया है कि उनके बच्चे ने स्कूल से सम्बंधित फेसबुक पेज पर कोई वीडियो लाइक कर दिया जिससे चिढ़कर बच्चे को पूरे दिन स्कूल के भीतर अध्यापकों द्वारा बर्बरता से पीटा गया।
जब अध्यापक ही संस्कारहीन तो बच्चों को कैसे देंगे संस्कार….
सेंट पॉल्स स्कूल में बच्चे को बर्बरता से पीटने की जो वजह बताई गई है वो कहीं न कहीं अध्यापकों के बौद्धिकता और संस्कारों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है जब इस तरह के गुंडा पृवत्ति के अध्यापक मनमानी मोटी फीस वसूलने वाले स्कूलों में होंगे तो अभिभावकों के मन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर होना स्वाभाविक है।
जब इतने क्रोधित प्रवृति के अध्यापक स्कूल में हैं तो समझ ही सकते हैं बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कैसे संस्कार दिए जा रहे होंगे जो आगे चलकर बच्चों के भविष्य पर भी दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।
इस गुड़ई और बर्बरतापूर्ण रवैए के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए जिससे भविष्य में किसी दूसरे बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता न होने पाएं, हालांकि पीड़ित बच्चे के पिता रोहित यादव द्वारा देहात कोतवाली में सेंट पॉल्स स्कूल के इस गुड़ई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फेसबुक पर राॅली मिश्रा तिवारी ने भी पूर्व में उनकी बेटी के साथ अध्यापकों द्वारा मार-पीट के आरोप लगाए हैं जो कहीं ना कहीं इस स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं
