वाहन फिटनेस सेंटर (ATS) पर वाहन स्वामियों से डंके की चोट पर लूट का खेल
सिस्टम पर भारी पड़ा ATS संचालक….
निरीक्षण में अधिकारियों को मिली खामियां, शासन को भेजी रिपोर्ट का मुखौल उड़ाकर खुलेआम चल रहा वसूली का धंधा
सब एडिटर: अमित माथुर
एटा। जिले में संचालित वाहन फिटनेस सेंटर (ATS) ने वाहन स्वामियों से लूट और उनसे अवैध वसूली में एक नया अध्याय स्थापित कर दिया है।
बेखौफ होकर ATS संचालन करने वाली फर्म
जिले के वाहन स्वामियों के साथ लूट- वसूली और धांधली के खेल को दे रही है अंजाम।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस लूट और वसूली सेंटर पर परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा विगत कुछ दिनों पूर्व निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जहां पर लूट- वसूली के पुख्ता सबूत भी मिले थे, कई लोगों ने बाकायदा इस बात को अधिकारियों के सामने कबूल किया था कि उनसे 5 हजार से लेकर 6 हजार रुपए की वसूली करके उनके वाहन के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने वाहन फिटनेस सेंटर (ATS) पर हो रहे लूट- वसूली और धांधली की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसमें उन लोगों के बयानों का भी जिक्र किया गया है जिन्होंने मौके पर अपने बयान दर्ज कराए थे, कि उनके साथ एटीएस सेंटर पर वसूली की गई है।
लेकिन जनपद में अब ऐसी जनचर्चा बनी हुई है कि ATS सेंटर फर्म के संचालक सिस्टम पर ही भारी पड़ रहे हैं और पुख्ता सबूत के साथ शासन को भेजी रिपोर्ट का मुखौल उड़ाकर जिम्मेदार अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं जो करना है कर लो, लूट का खेल ऐसे ही जारी रहेगा।
लूट का खेल बड़ा है लाखों का खेल है और इस लूट पर जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है जिससे जिले के तमाम वाहन स्वामियों में जनप्रतिनिधियों और सरकार के खिलाफ विरोध देखा जा रहा है और सरकार की इस लूट नीति के प्रति नाराजगी जता रहे हैं लेकिन उनके साथ हो रही लूट पर सभी मौन मुद्रा में चले गए हैं।
हमने जब वाहनों पर फीस के अतिरिक्त हो रही लूट वसूली रकम जानने की कोशिश की तो कई एजेंटों ने जो बताया उससे यह साफ हो गया, लूट का खेल लाखों में है।
