
आगरा. पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, हालांकि अभी तक सीएम उम्मीदवार के लिए अंतिम फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उन्होंने कहा, ‘पार्टी किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हम दृढ़ विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे. पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्याओं को जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे…’ उन्होंने कहा- कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. खुर्शीद ने जोर देकर कहा कि घोषणापत्र में आम लोगों की आवाजें शामिल होंगी.
#Congress से #PriyankaGandhi हो सकती हैं यूपी सीएम पद की उम्मीदवार, आगरा में सलमान खुर्शीद ने किया बड़ा दावा..@umeshpathaklive @AjayLalluINC @manishtv9 @sengarlive pic.twitter.com/V7dNmPzbPc
— Brijesh K N Tiwari (@brijeshkntiwari) September 12, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
