Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़उत्तर प्रदेशएटाकानपुरकासगंजगाजियाबादगोरखपुरप्रयागराजफिरोजाबादबरेलीलखनऊलखीमपुरवाराणसीसीतापुरहाथरस

21 नवंबर से प्रारंभ होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

Singh
Last updated: नवम्बर 20, 2023 8:02 अपराह्न
By Singh 8 Views
Share
4 Min Read
SHARE

21 नवम्बर से जिले में आरम्भ होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा।

खबर जनपद अलीगढ़ से है जहां आज 20 नवम्बर 2023 जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 नवम्बर से 26 जनवरी 2024 तक ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का ग्राम पंचायत स्तर पर सफल आयोजन, कियान्वयन एवं अनुश्रवण किया जाना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को खैर के ग्राम गौमत एवं सुजानपुर और गंगीरी के ग्राम इस्माइलपुर व बरला में पूर्ण भव्यता के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा. का शुभारम्भ किया जाएगा।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि 21 नवम्बर मंगलवार से जिले में ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ शुरू हो रही है, जिसके लिए जनपद को 07 वीडियो वैन भी प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 07 वीडियो वैन के माध्यम से हमारी संकल्प यात्रा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाएगी। आने वाले 62 दिन में प्रतिदिन प्रति वैन 02 ग्राम पंचायतों की दर से हम जिले की सभी 852 ग्राम पंचायतों में जाएंगे। यात्रा के दौरान जनसामान्य को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी पहुॅचाने के साथ ही विगत दिनों में समय-समय पर लाभान्वित हुए लोगों की सक्सेज स्टोरी से भी अवगत कराया जाएगा ताकि और लोग भी प्रेरित होकर योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत में जन चौपाल भी लगाई जाएगी जिसमें सम्बन्धित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और नये लाभार्थियों का मौके पर ही योजनाओं आच्छादित किया जाएगा। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का उद््देश्य यह है कि विकास की भागेदारी में हर गॉव, हर परिवार और हर व्यक्ति अपनी सहभागिता निभा सके।

डीएम ने बताया कि ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के लिए जनपद स्तर पर विकास भवन में कन्ट्रोल रूम (0571-2420141) स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मौ0 राशिद को नामित किया गया है। इसके साथ ही फोटोग्राफ, वीडियोक्लिप एवं फोन कॉल प्राप्त करते हुए एनआईसी से समन्वय कर सूचनाओं के ससमय प्रेषण के लिए कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक कृषि सहायक रविन्द्र सिंह एवं रागिव अली, वरिष्ठ सहायक रामवीर छौंकर और पंचायतीराज विभाग से एक वरिष्ठ सहायक एवं एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को नियुक्त किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम आवश्यकता अनुसार अन्य सक्षम कर्मचारियों को अपने स्तर से नामित कर सकते हैं।

- Advertisement -

You Might Also Like

फिरोजाबाद: झोला-छाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत, शांति नर्सिंग होम सीज
एलपीजी एवं पैट्रोल व डीजल का अवैध भण्डारण करने वाले एवं अवैध बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

उन्होंने समस्त नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कन्ट्रोल रूम से 26 जनवरी 2024 तक संचालित रहेगा। इस दौरान सूचनाओं एवं जिला स्तरीय समिति द्वारा सौपे गये नियंत्रण कक्ष से सम्बन्धित सभी कार्यों का ससमय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

रामेश्वर सिंह
मंडल ब्यूरो चीफ
अलीगढ़

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
By Singh
मंडल ब्यूरो चीफ,अलीगढ़
Previous Article थाना सहावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next Article पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में की विचार गोष्ठी
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशएटा

जनगणना-2027: सटीक आंकड़ों से ही बनेंगी भविष्य की योजनाएं – जिलाधिकारी”

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

मार्च 13, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

रसोई गैस को लेकर पूरे जिले में मचा हाहाकार लगी लंबी कतारे

मार्च 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

तेरी माँ की तरह तुझे भी मार दूंगी गुस्से में निकली इस बात से फंस गयी बहु हिना

मार्च 12, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

विकास भवन का जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

मार्च 12, 2026
अपराधअलीगढ़

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

मार्च 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology