
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिला कचहरी के एक अधिवक्ता को फोन पर धमकी मिली है। फोन करने वाले ने कहा है कि उसके जीजा आईएएस अधिकारी हैं। मुकदमे की पैरवी करने पर उसे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा देगा। अल्लापुर निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी ने धमकी देने वाले अमन साहू के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात वह घर लौट रहे थे। इस दौरान लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास साढ़े ग्यारह बजे रात में एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि दीप्ति के मुकदमे की पैरवी करोगे तो जान से मार दिया जाएगा। उसे फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। कर्नलगंज पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमे से संबंधित विवाद है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
