नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 31/2026 धारा 70(2)/127(2)/351(3) बी0एन0एस0 व 5g/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. विकास पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गोकनी थाना मारहरा जनपद एटा।
