नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 237/2025 धारा 70(2),351(3) बीएनएस व 5जी/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. अमन कुमार पुत्र हरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बहरामऊ थाना बैवर जनपद मैनपुरी।
