बसपा प्रमुख मायवती ने आज राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मायावती ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देश में EVM के जरिए चुनाव कराने को लेकर यहां की जनता में किस्म-किस्म की आशंकाएं व्याप्त हैं. इसे दूर व खत्म करने के लिए अब यहां आगे सारे छोटे-बड़े चुनाव पूर्व की तरह बैलेट पेपर पर कराए जाएं.
बसपा प्रमुख मायवती ने कहा कि आगे होने वाले राज्यों के विधानसभा और अगले वर्ष देश में होने वाले लोकसभा के लिए आम चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी.
