हॉस्पिटल मे इलाज कराने गई छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट.. पुलिस से शिकायत करने पहुंचीं तो चौकी में आरोपी डॉक्टर चाय पीता मिला!
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ राममनोहर लोहिया इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाज कराने पहुंची कुछ छात्राओं ने अस्पताल के एक डॉक्टर पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि वहां मौजूद एक अनट्रेंड डॉक्टर ने उन्हें गलत तरीके से इंजेक्शन लगा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की, छेड़छाड़ की और मारपीट तक की। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचीं तो वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। जिस डॉक्टर पर आरोप लगाया गया था, वह पहले से ही चौकी में मौजूद था और पुलिसकर्मियों के बीच बैठकर आराम से चाय पी रहा था।
छात्राओं का कहना है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय पुलिस ने पहले आरोपी को बैठाकर रखा। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
