Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

कब सुधरेगा प्रशासन? दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देने के लिए बुलाया, आए तो जमीन पर बैठाया

Admin
Last updated: दिसम्बर 17, 2022 5:14 पूर्वाह्न
By Admin 12 Views
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दिव्यांगों के साथ प्रशासनिक संवेदनहीनता का मामला सामने आया है. आरोप है कि ट्राई साइकिल बांटने के नाम पर जिले भर से दिव्यांगों को बुला लिया गया, लेकिन उनके चाय पानी तो दूर, बैठने तक की व्यवस्था नहीं की. शुक्रवार को विकास भवन में पहुंचे दिव्यांग या तो धक्के खाते नजर आए या फिर जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. समाज कल्याण विभाग ने इन दिव्यांगों को मोटराइज ट्राई साइकिल की पात्रता तय करने के लिए बुलाया था.

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में जिले भर से करीब 300 दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे. पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत समाज कल्याण विभाग ने इन सभी का मोटराइज ट्राई साइकिल के लिए परेड कराया. चूंकि यह सभी दिव्यांगजन दफ्तर खुलने से पहले ही विकास भवन पहुंच गए थे. ऐसे में प्रशासन इनके बैठने तक की भी व्यवस्था नहीं कर पाया. मजबूरी में यह सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन जमीन पर बैठे नजर आए. अधिकारियों के मुताबिक जहां इन दिव्यांगों का इंटरव्यू हो रहा था, वहां उनके बैठने के लिए कुर्सी दी गई थी. लेकिन कई दिव्यांग ऐसे भी पहुंचे थे, जिन्हें इस कुर्सी पर भी बैठने में दिक्कत हुई.

400 आवेदन पर मिलीं 140 ट्राई साइकिल

जानकारी के मुताबिक समाज कल्याण विभाग में मोटराइज ट्राई साइकिल के लिए कुल 400 आवेदन मिले थे. चूंकि विभाग के पास कुल 140 ट्राई साइकिल ही उपलब्ध थी. ऐसे में इनमें से 300 आवेदनों को शार्ट लिस्ट कर सभी को पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत बुला लिया गया. व्यवस्था की गई कि इंटरव्यू के दौरान सभी 300 दिव्यांगों का भौतिक सत्यापन कर उनकी पात्रता तय की जाएगी. इसलिए सभी 300 आवेदक एक साथ ही समाज कल्याण आफिस पहुंच गए थे.

लापरवाही का आरोप

उत्तर प्रदेश दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश पांडे ने बताया कि सभी दिव्यांग सुबह से ही आए थे. बावजूद इसके प्रशासन ने उनके लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं किया था. यहां तक कि उन्हें एक संकरी सी गली में जमीन पर बैठा दिया गया. इन दिव्यांगों के बैठने के लिए बाहर कुर्सियां लगाई जा सकती थी. उन्होंने बताया कि यह सभी दिव्यांगजन दूर दराज से चलकर सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचे थे. इसलिए उन्हें कम से कम चाय पानी की व्यवस्था ही करानी चाहिए थी.

पैनल ने किया इंटरव्यू

दिव्यांगों के इंटरव्यू के लिए पूरा पैनल था. इसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला दिव्यांग अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं. डॉ. रविप्रकाश पांडेय ने कहा कि यदि इन अधिकारियों का अपना काम होता है तो यह सब व्यवस्था कर लेते, लेकिन यहां मामला दिव्यांगजनों का था, तो किसको फुर्सत है. उधर, दिव्यांग छोटेलाल ने बताया कि वह सुबह 10 बजे विकास भवन पहुंच गए थे. मोटराइज ट्राई साइकिल के लिए उन्हें बुलाया गया था. लेकिन उन लोगों के लिए बैठने तक की भी व्यवस्था नहीं थी.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाना है लाभ

मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में निशुल्क मोटरसाइकिल के वितरण के लिए दिव्यांग जनों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया है. जिसके लिए विभिन्न ब्लॉकों से दिव्यांग जनों को बुलाया गया था. उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ ही इनके दिव्यांगता का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसी के आधार पर इन्हें प्रतीक्षा सूची या पात्रता सूची में रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि कुछ 340 मोटरसाइकिल का लक्ष्य जनपद के लिए आया है. अब तक 140 ट्राई साइकिल प्राप्त हो चुके है. जिसके लिए 300 दिव्यांगों को बुलाया गया था और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इन्हें वितरित किया जा रहा है.

TAGGED:upup newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article दहेज में पिता ने बेटी को दिया अनोखा गिफ्ट, बिना न्योते के उमड़ी भीड़ दहेज में पिता ने बेटी को दिया अनोखा गिफ्ट, बिना न्योते के उमड़ी भीड़
Next Article Vastu shastra ,vastu gyan,today vastu tips Aaj Ka Rashifal : हस्त नक्षत्र में जन्म लेने वालों लोगों को आज करना चाहिए यह उपाय, मिलेगा विशेष फल
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अंतराष्ट्रीयअपराध

महाराष्ट्र में ढोंगी बाबा ने खुद को शिव व पीड़िता को पार्वती बताकर किया रेप.. FIR दर्ज 

मार्च 28, 2026
अंतराष्ट्रीयराजनीति

नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

मार्च 28, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मार्च 27, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन सतर्क

मार्च 27, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश करने वालों को 10-10 साल की जेल

मार्च 27, 2026
अपराधअलीगढ़

कोडिन सीरप तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में पांच आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

मार्च 26, 2026
अपराधअलीगढ़

वन स्टॉप सेंटर व वृद्धाश्रम एटा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक, खामियों पर त्वरित सुधार के निर्देश

मार्च 26, 2026
अपराधअलीगढ़

अफवाहों पर न दें ध्यान, जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता : जिला प्रशासन सख्त निगरानी में

मार्च 26, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology