Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

कार्य-संस्कृति या वर्क कल्चर

admin
Last updated: सितम्बर 26, 2025 8:03 पूर्वाह्न
By admin 25 Views
Share
5 Min Read
SHARE

कार्य-संस्कृति या वर्क कल्चर

कार्य-संस्कृति या वर्क कल्चर की अवधारणा जिस 18वीं 19वीं सदी की औद्योगिक क्रांति से जन्मी है, क्या अब वह अपने विकास का सफर पूरा कर चुकी है? इन दिनों दुनिया के औद्योगिक और कारोबारी शहरों में जिस हाईब्रिड वर्क कल्चर ने डेरा जमाया हुआ है, क्या वह कुछ-कुछ दशकों बाद बार-बार बदलने वाली वर्क कल्चर का आखिरी पड़ाव है? सवाल है कि क्या हाईब्रिड वर्क कल्चर वास्तव में कामकाजी मनुष्य की अल्टीमेट कार्य-संस्कृति है या फिर जैसे औद्योगिक क्रांति के बाद 20वीं सदी में टेलीफोन-टाइपराइटर वर्क कल्चर ने फैक्टरी वर्क कल्चर को गायब होने के लिए मजबूर कर दिया था। फिर टेलीफोन टाइपराइटर कार्य-संस्कृति को कंप्यूटर ऑफिस वर्क की संस्कृति खा गई थी। वह बाद में इंटरनेट और आईटी बूम के बाद गायब हुई और रिमोट वर्क कल्चर ने जन्म लिया। उसके बाद आयी कोविड महामारी में वर्क फ्रॉम होम की परिणति हाईब्रिड वर्क कल्चर में हुई। तो क्या कार्य-संस्कृति का यह लंबा सफर अब खत्म हो चुका है या इसके बाद भी हमें अभी कई कार्य-संस्कृतियां देखने को मिलेंगी?

काम का लचीला और उत्पादक तरीका

अगर विशेषज्ञों की मानें तो यह हाइब्रिड वर्क कल्चर यानी आंशिक रूप से ऑफिस और आंशिक रूप से घर से रिमोट तरीके से किया जाने वाला ऑफिस का काम अंतिम दफ्तरी कार्य-संस्कृति नहीं है। हालांकि फिलहाल इसे भविष्य की वर्क कल्चर के रूप में पेश किया हुआ है। इस संतुलन में बहुत कुछ ऐसा है जैसा अभी तक की कार्य-संस्कृतियों में नहीं था। मसलन यह लचीली कार्य-संस्कृति है। कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की आजादी होती है। साथ ही जरूरी सहयोग यानी कोलेबरेशन मीटिंग्स के लिए ये सब लोग दफ्तरों में भी हाजिर हैं। उत्पादकता के लिहाज से सबसे शानदार कार्य-संस्कृति है। क्योंकि घर से कर्मचारी दफ्तर के मुकाबले ज्यादा काम करते हैं।

- Advertisement -

You Might Also Like

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ
ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

ज्यादा प्रोडक्टिविटी और कम खर्च

हाईब्रिड कार्य-संस्कृति जहां कर्मचारियों को दफ्तर आने-जाने की आजादी देती है, वहीं एम्प्लॉयर को ज्यादा प्रोडक्टिविटी और कम खर्च की सुविधा मुहैया करवाती है। दफ्तरों को चलाने में बिल्कुल मामूली खर्च होता है और नियमित ऑफिस आने के मुकाबले इस तरीके में 15 से 20 फीसदी ज्यादा काम किया मिलता है, जिससे कंपनी की आय भी बढ़ती है। एंप्लॉयर इस तरीके से देश और दुनिया के किसी भी कोने में बैठे कर्मचारियों को अपने यहां रख सकते हैं। हाईब्रिड वर्क कल्चर वर्क-लाइफ बैलेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे कर्मचारियों का निजी जीवन भी बेहतर होता है।

दूर नहीं नई वर्क कल्चर का आगमन

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी सारी सुविधाओं या फायदों के भी यह दुनिया की आखिरी वर्क कल्चर नहीं है। वे मानते हैं कि बहुत ही जल्द एक नई वर्क कल्चर से दुनिया रूबरू होने जा रही है। दरअसल वर्क कल्चर हमेशा समाज, टेक्नोलॉजी और अर्थव्यवस्था के हिसाब से बनती, बिगड़ती या बदलती रहती है। विशेषज्ञों के मुताबिक बहुत जल्द महज 2030 तक जिस नई वर्क कल्चर से दुनिया का सामना होने जा रहा है, वह है- फुली वर्चुअल वर्क कल्चर या मेटावर्स वर्कस्पेस। जी हां, थ्रीडी वर्चुअल रिएलिटी के जरिये लोग कहीं बिना यात्रा किये भी भविष्य के कामकाजी जीवन में इस तरह एक-दूसरे से मिलेंगे जैसे वे आमने-सामने बैठे हों। वर्क टास्क इंसानों की बजाय एआई पूरा करेगा और इंसान उसका सुपर विजन करेगा। बहस जारी है कि भविष्य का कार्य सप्ताह चार दिनों का हो या पांच दिनों का। इस तरह भविष्य में कामकाजी घंटे कम हो सकते हैं।

अब दिमागी कमांड से होगा काम!

- Advertisement -

इसलिए हाईब्रिड वर्क कल्चर को भी ट्राजिशनल स्टेज समझना चाहिए। भविष्य में तकनीकी, प्रगति, सामाजिक जरूरतें और तब के आर्थिक दबाव, नई नई तरह की कार्य-संस्कृतियों को जन्म देंगी। लेकिन फिलहाल किसी भी तरह की कार्य-संस्कृति भौतिक कार्य-संस्कृति ही है, जिसमें इंसान की मौजूदगी होती है और काम किये जाने से सम्पन्न होता है। लेकिन भविष्य में कल्पना की जा रही है कि बहुत से काम सिर्फ सोच लेने से या दिमागी कमांड दे देने से ही पूरे हो जाएंगे, जो जाहिर है आज के किसी भी वर्क कल्चर मॉडल से सूट नहीं करता। इसलिए भविष्य की कार्य-संस्कृति जल्द ही सामने आयेगी और वह इस हाईब्रिड वर्क कल्चर से भी इतनी ज्यादा भिन्न होगी कि हाईब्रिड वर्क कल्चर भी उसे अजनबियों की तरह देखती रह जायेगी। -इ.रि.सें.

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने किया निःशुल्क दवा वितरण कैंप का फीता काटकर उद्घाटन 
Next Article एटा में मन्त्रियों की बार-बार आमद: सरकार का काम या पर्यटन यात्रा?
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology