“यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में यादव समाज ने की बैठक
शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के बाद फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कार्यवाही को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
एटा: टाइटल को लेकर विवादों में घिरी फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में यादव समाज ने अगापे स्कूल में बैठक की, और तय किया गया कि सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
“यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर उठे विवाद के बीच यादव समाज के लोगों ने बैठक में समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए इसे समाज की भावनाओं से जुड़ा विषय बताया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निर्माताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, सिकंद्राराऊ ब्लाॅक प्रमुख देवेन्द्र यादव “बंटी”, पूर्व प्रधानाचार्य रनवीर सिंह यादव, सुरेंद्र यादव शास्त्री, महावीर सिंह यादव प्रधानाचार्य, संजय यादव प्रबंधक पुष्पा देवी काॅलेज, डॉ अवधेश यादव, विपनेश यादव, जयनाथ सिंह, अमरसिंह, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
