“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के निर्माता, डायरेक्टर सहित फिल्म के समस्त कलाकारों पर सख्त कार्रवाई को लेकर यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन
एटा। एटा में “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यादव समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए आरोप लगाया कि फिल्म में समाज विशेष की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि संबंधित फिल्म की रिलीज को रोका जाए, साथ ही फिल्म का शीर्षक और कहानी बदली जाए, निर्माताओं और डायरेक्टर सहित फिल्म के समस्त कलाकारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे उच्चाधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया है। पुलिस बल भी एहतियातन मौके पर तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
इस अवसर पर राकेश गांधी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एटा, देवेन्द्र यादव “बंटी” ब्लाक प्रमुख सिकंद्राराऊ, रनवीर सिंह यादव प्रधानाचार्य, महावीर सिंह यादव प्रधानाचार्य, सुरेंद्र शास्त्री किसान नेता, राकेश यादव एडवोकेट पूर्व महासचिव बार एसोसिएशन, एडवोकेट आलोक यादव, आकाश यादव, विकास यादव सभासद, ब्रजेश यादव प्रधान, रामसेवक यादव बाल भारती स्कूल के अलावा बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।
“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के निर्माता, डायरेक्टर सहित फिल्म के समस्त कलाकारों पर सख्त कार्रवाई को लेकर यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
