Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleलेख

दिल्ली के प्रदूषण में सिसकती ब्रज की जीवनरेखा यमुना

admin
Last updated: मार्च 21, 2026 9:18 अपराह्न
By admin 2 Views
Share
7 Min Read
SHARE

दिल्ली के प्रदूषण में सिसकती ब्रज की जीवनरेखा यमुना (विश्व जल दिवस पर विशेष आलेख)
यमुना नदी यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है और गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। भारतवर्ष की सर्वाधिक पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना को गंगा के साथ रखा जाता है। आज यह नदी गंगा नदी से भी ज्यादा प्रदूषित है। जिस तरह गंगा नदी का सांस्कृतिक इतिहास है उसी प्रकार यमुना नदी का भी सांस्कृतिक इतिहास है। सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र की तो यमुना एक मात्र महत्वपूर्ण नदी है। जहां तक ब्रज संस्कृति का संबध है, यमुना को केवल नदी कहना ही पर्याप्त नहीं है। वस्तुतः यह ब्रज संस्कृति की सहायक, इसकी दीर्ध कालीन परम्परा की प्रेरक और यहा की धार्मिक भावना की प्रमुख आधार रही है। जिस प्रकार ब्रज क्षेत्र में कृष्ण का स्थान है उसी प्रकार ब्रज में यमुना का स्थान है। आज उसी नदी यमुना में प्रदूषण का स्तर खतरनाक है, और दिल्ली से आगे जा कर ये नदी मर रही है। यमुना सिर्फ एक नाला बन कर रह गयी है और इसकी सांसें छिन रही हैं।
जो लोग यमुना पर सालो से शोध कर रहे है उन विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी वजह है औद्योगिक प्रदूषण, बिना ट्रीटमेंट के कारखानों से निकले दूषित पानी को सीधे नदी में गिरा दिया जाना, यमुना किनारे बसी आबादी मल-मूत्र और गंदगी को सीधे नदी मे बहा देती है, लेकिन इनमें सबसे खतरनाक है रासायनिक कचरा जो कि यमुना किनारे लगे कारखाने उडेल रहे है। आज यमुना का हाल घर में पड़ी बूढ़ी मां की तरह हो गया है जिसे हम प्यार तो करते हैं, उसका लाभ भी उठाते हैं, लेकिन उसकी फिक्र नहीं करते। यमुना का आधार केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक भी है। इसके बावजूद इसकी दुर्दशा लगातार बढ़ती जा रही है। इस नदी का गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए यमुना को प्रदूषण मुक्त कर उसकी गरिमा लौटने की मुहिम के लिए सभी देशवासिओ को आगे आना होगा। देश की हर नदी पर व्यवासायिक गतिविधियां दिनोदिन बढती जा रही है, कम से कम यमुना और देश की प्रमुख नदियों को इससे मुक्त रखने की जरूरत है।
दिल्ली का वजीराबाद बैराज एक ऐसा स्थान है, जहां यमुना की बदहाली का वास्तविक चित्र स्पष्ट हो जाता है। यहीं से नदी दिल्ली में प्रवेश करती है और यहीं पर इसका अधिकांश स्वच्छ जल पेयजल आपूर्ति के लिए मोड़ लिया जाता है। इसके बाद जो आगे बहता है, वह वास्तव में यमुना नहीं, बल्कि नालों का मिला हुआ प्रदूषित जल होता है। दिल्ली के लगभग 22 किलोमीटर के हिस्से में बहुत सारे नाले यमुना में गिरते हैं, जिससे इसकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है।
पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली सरकार द्वारा यमुना की सफाई के लिए कई प्रयास किए गए हैं। यमुना एक्शन प्लान के विभिन्न चरणों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए गए, पुराने संयंत्रों का उन्नयन किया गया तथा नालों को इंटरसेप्ट कर ट्रीटमेंट की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही रिवरफ्रंट विकास और प्रदूषण की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग भी शुरू किया गया है। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई देता और यमुना का जल पूर्ण रूप से प्रदूषित है। कई स्थानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर रहे, अनधिकृत कॉलोनियों का सीवेज अभी भी सीधे नदी में गिर रहा है, और औद्योगिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। यमुना एक्शन प्लान में भारी खर्च के बावजूद परिणाम न मिलना इसकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। वास्तविकता यह है कि यमुना की स्थिति सुधारने के लिए केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है।
यमुना नदी एक हजार 29 किलोमीटर का जो सफर तय करती है, उसमें दिल्ली से लेकर चंबल तक का जो सात सौ किलोमीटर का जो सफर है उसमें सबसे ज्यादा प्रदूषण तो दिल्ली, आगरा और मथुरा का है। दिल्ली के वजीराबाद बैराज से निकलने के बाद यमुना की स्थिति बद से बदतर होती जाती है। इन जगहों पर यमुना के पानी में ऑक्सीजन तो है ही नही। चंबल नदी से मिलकर इस नदी को जीवन दान मिलता है और पुनः पुनर्जीवित होती है, वो फिर से अपने रूप में वापस आती है। नदी साफ रहने के लिए जरूरी है कि पानी बहने दिया जाए, हर जगह बांध बना कर उसे रोकने से काम नही चलेगा। दिल्ली के आगे जो बह रहा है वो यमुना है ही नही वो तो मल-जल और रासायनिक कचरा है। पहले मल-जल और रासायनिक पदार्थों को नदी में छोड़ दो और उसके बाद उसका उपचार करते रहो तो नदी कभी साफ नही हो सकती।
असल बात यह है कि कालिंदी की हालत सुधारने के लिए प्रयास तो किये गये लेकिन उनका परिणाम जमीन पर नहीं दिखा। सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर भी कार्यक्रम चलाए गए पर हालात जस के तस रहे। इसके लिए जरूरत है दृढ संकल्प की जो कि हर भारतीय के अन्दर होना चाहिए, तब हमें करोडो रुपए बहाने की भी जरूरत नहीं पडेगी। सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोगो को यमुना को अपनी माँ का दर्जा देना होगा, क्यांेकि यमुना देश के करोडो लोगो की प्यास बुझती है चाहे वह हिन्दू हो या मुस्लिम इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा तब तक शांत नहीं बैठना है- जब तक यमुना निर्मल और अविरल नहीं हो जाती है। आज जरूरत है यमुनातट पर बसे लोगों को यमुना की दुर्दशा के बारे में बताने और उन्हें जागरूक करने की, तभी हम यमुना की धारा को अविरल, निर्मल तथा आचमन लायक बना सकते है- और ब्रज को वही पुरानी कालिंदी लौटा सकते है।
लेखक
– डॉ. ब्रह्मानंद राजपूत (यमुना और पर्यावरण चिन्तक)

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article रसोई गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक प्रयोग पर होगी कड़ी कार्यवाही – जिला पूर्ति अधिकारी
Next Article प्रदेश के नव निर्माण के नौ वर्ष
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशएटा

एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण… माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित

मार्च 21, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद : दहेज के लिए पत्नी की हत्या, कोर्ट ने पति समेत 3 को ठहराया दोषी

मार्च 20, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

होटलों-रेस्टोरेंट में घरेलू गैस का खेल, 11 सिलेंडर जब्त – मचा हड़कंप

मार्च 20, 2026
लेख

श्रद्धा,आस्था और विश्वास का पर्व : गणगौर

मार्च 20, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

अलविदा जुमा की नमाज और नवरात्रि के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी एटा व एएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

मार्च 20, 2026
अपराधअलीगढ़

सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए: एडीएम प्रशासन

मार्च 20, 2026
अलीगढ़आगरा

खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ग्राम प्रधान सम्मान समारोह आयोजित

मार्च 20, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, आश्रम में छप रहे थे नोट.. योग गुरु सहित 7 अरेस्ट

मार्च 20, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology