
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दशहरा के दिन का है। जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुँचे थे। इसी दौरान सामने लगी देवी की प्रतिमा से घूमकर योगी कैमरे की तरफ आरती करने लगे।
मन न रंगाए, रंगाए ‘योगी’ कपड़ा
फोटो के चक्कर में, बौराए गए लबरा
प्रभु रह गए पीछे, आरती के सामने है कैमरा 🥴— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) October 17, 2021
सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ये आरती उतारी किसकी जा रही है? माता जी की या कैमरा मैन की? और ये हिन्दू धर्म में मोमबत्ती से आरती का प्रचलन कब से शुरू हो गया? भाजपा और भाजपाई जो विपक्षी नेताओं के धार्मिक मामलों पर प्रवचन देते हैं वो तनिक यहां इस मामले पर भी ज्ञानबर्धन करें!
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
