एटा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु बदलने का मामला आया सामने, जांच के बाद परिजनों को सौंपे गए बच्चे
सब एडिटर: अमित माथुर
एटा। राजकीय मेडिकल कॉलेज एटा में नवजात शिशुओं के अदला-बदली का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद उन्हें गलत नवजात शिशु सौंप दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान अस्पताल में उपलब्ध रिकॉर्ड, पहचान टैग और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया गया। जांच में शिशुओं की सही पहचान सुनिश्चित होने के बाद दोनों नवजातों को उनके वास्तविक परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच में नवजातों की अदला-बदली की पुष्टि होने पर दोनों परिवारों को उनके सही नवजात सुपुर्द किये गए
जांच में लापरवाही उजागर होते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी आया और स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
सबसे बड़ा सवाल जब मेडिकल कॉलेज में नवजातों की पहचान और सुरक्षा को लेकर सख्त प्रोटोकॉल मौजूद हैं, तो आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया की जांच कराई गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, हालांकि उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए हैं।
