एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन एटा में मीडिया बंधुओं के साथ परिचयात्मक मीटिंग आयोजित कर जनपदीय पुलिस की प्राथमिकताओं से कराया गया अवगत।
आज दिनाँक 01.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन एटा स्थित सम्मेलन कक्ष में मीडिया बंधुओं के साथ परिचयात्मक मीटिंग का आयोजन किया गया तथा जनपदीय पुलिस की प्राथमिकताओं से अवगत कराया गया।
प्रमुख प्राथमिकताएँ-
1- शासन की प्राथमिकताओं वालें मुद्दों पर प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही कराना।
2- पारम्परिक पुलिसिंग के साथ जनपद में हो रहे अपराधों का शत-प्रतिशत सटीक अनावरण, संलिप्त अपराधियों को ऑपरेशन कन्विक्शन में चिन्हित कराकर जल्द से जल्द सजा कराना।
3– टॉप 10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर की नियमित निगरानी कराना, अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराना।
4- जनपद की यातायात प्रबन्धन पर विशेष बल देना तथा जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं की मॉनीटरिंग, अर्न्तजनपदीय विभागों से समन्वय स्थापित कर यातायात प्रबन्धन को बढावा दिया जायेगा।
5- माफियाओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी, इनके मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जायेगी।
6- त्यौहारों में पुलिस के साथ साथ जनसहभागिता सुनिश्चित कराकर त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराना।
7– महिला संबंधी अपराधों में कमी लाना तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना।
8– भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना।
9- जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण कराना तथा हर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाना।
10- अवैध शराब एवं अवैध अस्त्र/शस्त्र की फैक्ट्री चलाने में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही कराना।
11- जनपदीय पुलिस बल में अनुशासन एवं दक्षता बनाए रखना।
