- 02 दिन पूर्व कस्बा जलेसर से बाइक चोरी करने वाला चोर, चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना जलेसर क्षेत्र में कटरा चुंगी कस्बा जलेसर से बंशी मिठाई वाले की दूकान के बाहर से मोटर साइकिल चोरी से संबंधित मु0अ0सं0 0165/26 धारा 303(2) बीएनएस व वृद्धि धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त रूस्तम पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम टेहू थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 20 वर्ष को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1- रूस्तम पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम टेहू थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी-
1- अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी एक मोटरसाइकल होण्डा शाइन रंग नीला।
