थाना बागवाला साइबर क्राइम टीम द्वारा 10,000 रुपए की शत प्रतिशत धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीड़ितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी बागवाला के नेतृत्व मे थाना बागवाला साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा आवेदक को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित की कुल 10,000 रूपए की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा पीड़ित के खाते में कुल 10,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़ित द्वारा थाना बागवाला साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साइबर हेल्प डेस्क टीम –
1. उ0नि0 आनंद सिंह
2. उ0नि0 कल्याण सिंह
3. कम्प्यूटर ऑपरेटर नेम सिंह
4. म0का0 स्वाति
5. रि0का0 ओमेंद्र सिंह
