इजराइली हमलों में लेबनान में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 हजार से अधिक लोग घायल होने का दावा किया गया हैं। ईरान अमेरिका युद्ध विराम के बाद माना जा रहा था कि अब लेबनान में इजराइली हमले थम जाएंगे। इतनी अधिक संख्या में हुई मौतों के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि वे देश के सभी राजनीतिक और कूटनीतिक संसाधनों को जुटाकर इजराइली हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री रकान नासेरद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है।
इस बीच सीजफायर को लेकर विवाद गहरा गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि लेबनान इस समझौते में शामिल नहीं है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “हमने ऐसा कोई वादा नहीं किया था।”
वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका को तय करना होगा कि वह सीजफायर लागू करता है या इजराइल के जरिए जंग जारी रखता है, क्योंकि दोनों साथ नहीं चल सकते।
